---Advertisement---

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण संग पहली दफा इवेंट में पहुंची दुआ को लेकर क्या बोले Ranveer Singh, बैकग्राउंड साउंड को बार-बार सुन रहे फैंस

Ranveer Singh: पहली दफा मम्मी और पापा के साथ दुआ म्यूजिक इवेंट में पहुंची और इस दौरान रणवीर सिंह ने इसे लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर वीडियो को क्यों बार-बार सुन रहे हैं फैंस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2026 1:44 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल जिनकी एक झलक देखने के लिए फैंस इंतजार करते हैं और वह कोई और नहीं बल्कि हमारे दीपवीर है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर लोगों में किस कदर बेकरारी हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सबके बीच दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा के बीच ऐक्ट्रेस अपनी बेटी दुआ के साथ पहली बार म्यूजिकल लाइव इवेंट में पहुंची। इस दौरान रणवीर सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन फैंस का ध्यान बैकग्राउंड आवाज पर अटक गई है। आइए जानते हैं क्या है वीडियो में जिसने लोगों को आकर्षित किया है।

लाइव इवेंट में पहली दफा पहुंची दुआ को लेकर क्या बोले Ranveer Singh

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में लाइव म्यूज़िकल परफ़ॉर्मेंस पर बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि “रविवार की सुबह बहुत खूबसूरत थी। थिएटर में बहुत एनर्जी थी। सभी बच्चे और उनके मम्मी-पापा और दादा-दादी शो का मज़ा ले रहे थे, खूब मस्ती कर रहे थे, साथ में गा रहे थे और डांस कर रहे थे। बहुत मज़ा, खुशी, आनंद और रंग। यह सच में एक बहुत प्यारा अनुभव था।”

क्या लोगों को सुनाई दी दुआ की आवाज दुआ की आवाज

इस दौरान धुरंधर एक्टर ने आगे कहा, “यह हमारे लिए थोड़ा ज़्यादा खास है क्योंकि यह हमारी दुआ बेबी का पहला शो है। और मैं NMACC की टीम का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें दुनिया भर से ये अनुभव दिए और हमें ऐसी यादें बनाने का मौका दिया जो ज़िंदगी भर रहेंगी।” इस दौरान बैकग्राउंड में बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है जिसे कथित तौर पर लोग दुआ की मान बैठे हैं। इस आवाज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसे फैंस बार-बार सुन रहे हैं।

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म है कौन सी

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जहां शाहरुख खान के साथ किंग और अल्लू अर्जुन की राजा में नजर आने वाली है तो रणवीर सिंह की आगामी फिल्म प्रलय है। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी के हाथ में पॉजिटिव प्रेगनेंसी किट देकर लोगों को खुशखबरी दी है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026