---Advertisement---

क्या अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नाम मात्र के लिए दिखेगी Deepika Padukone की झलक, जानें प्रेग्नेंट एक्ट्रेस कैसे संभालेगी करियर

Deepika Padukone: क्या अल्लू अर्जुन की फिल्म में सीन काट दिए जाएंगे क्योंकि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है। इस बारे में मेकर्स ने लोगों को पूरी जानकारी दी है जी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2026 11:08 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: जब से रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की है लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे हैं। इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या दीपिका पादुकोण की अनाउंस हो चुकी फिल्मों में वह नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन के साथ राका तो शाहरुख खान के साथ किंग का नाम शुमार है। वहीं इस सब पर बीच-बीते दिन यह भी खबर सामने आई थी कि एटली की हाई एक्शन थ्रिलर से दीपिका पादुकोण के सीन को काटा गया है और इसकी वजह प्रेगनेंसी को बताया जा रहा था। वहीं अब इस पर मेकर्स ने खुलासा किया है।

राका में क्या दीपिका पादुकोण के सीन पर चलेगी कैंची

जब एटली निर्देशित राका को लेकर यह खबर आने लगी कि प्रेगनेंसी की वजह से दीपिका पादुकोण के सीन कम किए जाएंगे। तब मेकर्स की तरफ से इसे लेकर बड़ा खुलासा किया गया। जहां कहा गया की जिस तरह की बातें बनाई जा रही है इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। मेकर्स के मुताबिक सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा है और राका में दीपिका पादुकोण का किरदार काफी अहम है। सेट पर एनर्जी के साथ शूटिंग आसानी से चल रही है।

क्या Deepika Padukone लेंगी प्रेग्नेंसी में ब्रेक

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स की बात करें तो यह कहा गया कि दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी में भी अपने प्रोजेक्ट्स का पूरा ध्यान रखेंगी और वह शूटिंग चालू रखेंगी। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि प्रोजेक्ट्स करते समय उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि वह सुरक्षित रह सके। यह भी कहा जाता गया कि की पूरी प्रेगनेंसी में वह काम करती रहेंगी। हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब दीपिका पादुकोण ने ऐसा किया हो। बता दे कि दुआ के समय भी उन्होंने कल्कि 2898 एडी के लिए शूटिंग जारी रखा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जहां एक तरफ एटली की अल्लू अर्जुन के साथ राका में दिखाई देने वाली है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पाइपलाइन में शाहरुख खान सुहाना खान के साथ किंग भी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026