---Advertisement---

कॉम्प्लिकेटेड डिलीवरी के बाद भी 40 की उम्र में Deepika Padukone ने क्यों लिया दुबारा प्रेग्नेंसी का रिस्क, लोग करने लगे जुड़वा बच्चे की दुआ

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की पत्नी एक बार फिर प्रेगनेंट है लेकिन क्या कॉम्प्लिकेटेड डिलीवरी के बाद इस वजह से उन्होंने मां बनने का रिस्क लिया है। आइए जानते हैं बच्चे को लेकर एक्ट्रेस ने क्या कहा था जो अब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 10:34 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल जिनकी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है उन्होंने रणवीर सिंह के साथ बीते दिन अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। जी हां, हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण की जो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह सच है कि दुआ की डिलीवरी के बाद उन्होंने अपनी कॉम्प्लिकेटेड प्रेगनेंसी को लेकर खुद खुलासा किया था। इस सब के बीच कुछ लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर 40 की उम्र में दीपिका पादुकोण ने क्यों प्रेगनेंसी का रिस्क लिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Deepika Padukone ने जाहिर की थी बच्चे को लेकर ये इच्छा

बच्चे और खुश परिवार को लेकर अपनी ख्वाहिश शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण में कहा था कि उन्हें 2 से ज्यादा बच्चे चाहिए। 2017 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां रणवीर सिंह की पत्नी ने इस बात का जिक्र किया था कि वह मरने से पहले यह चाहती है कि उनके आसपास बहुत सारे बच्चे हो। अब इस वीडियो को देखकर फैंस जुड़वा बच्चे की दुआ मांगने लगे हैं और शुभकामनाएं देते हुए नहीं थक रहे हैं।

दुआ के समय प्रेग्नेंसी में मुश्किल दौर से गुजरी थी दीपिका पादुकोण

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी और डिलीवरी को लेकर खुद बताया था कि उन्होंने बहुत कुछ झेला। उनकी पसलियों में दर्द होने लगा था जो असहनीय था। इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किल समय देखा है और वह काफी चुनौती पूर्ण था। तीसरी तिमाही में दर्द को लेकर मुखर हुई एक्ट्रेस को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि तय तारीख से पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनकी सी सेक्शन डिलीवरी हुई है। अब ऐसे में 40 साल की एक्ट्रेस ने एक बार फिर मां बनने का फैसला लिया है और फैंस उनके लिए काफी खुश हैं।

क्यों दुआ के लिए भाई बहन चाहती दीपिका पादुकोण

इसके साथ ही अलग-अलग रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण का मानना है कि भाई और बहन से अच्छा दोस्त कोई नहीं होता है। वह खुद दो बहने हैं तो इसीलिए वह चाहती हैं की दुआ का भी कोई भाई या बहन हो। हालांकि इस सब के बीच लोग एक बार फिर जूनियर रणवीर सिंह को लेकर लोग राह ताकने लगे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के साथ एटली निर्देशित राका में नजर आने वाली है तो उनकी पाइपलाइन में सुहाना खान और शाहरुख खान की किंग भी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026