---Advertisement---

Viral Video: दारुबाज बंदरिया ने दुकानदार की नाक में किया दम, हरकत देख इंसानों के उड़े होश

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक बंदरिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दुकानदार दावा कर रहा है कि, बंदरिया ने वाइन शॉप में घुसकर दारु पी और वहीं सो गई है। ये घटना झारखंड के रांची की बताई जा रही है।  बंदरिया की ये हरकत हर किसी को चौंका रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 26, 2026 6:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शराब की लत में डूबे इंसान को अकसर हम सभी देखते रहते हैं, लेकिन क्या हो जब किसी जानवर को इसकी आदत लग जाए। सोशल मीडिया पर एक बंदरिया का वीडियो वायरल हो रहा है। वो एक वाइन की दुकान में घुस गई और दारु पीकर सो गई। जब मालिक  आया तो उसने बंदरियों को कुछ ऐसे हाल में देखा कि, चाहकर भी खुद को वीडियो बनाने से नहीं रोक पाया। बंदरिया की हरकत को देखने के लिए आस-पास के लोग जुट गए। ये घटना झारंखंड के रांची की बताई जा रही है। इंटरनेट पर दारुबाज  बंदरिया की खूब चर्चा हो रही है।

शराब पीकर बेसुध हुई बंदरिया

शराबी पीकर दुकान पर सोती बंदरिया के  वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो बनाते हुए दुकानदार बता रहा है कि, उसकी दुकान में प्रेग्नेंट बंदरिया घुसी और मैजिक मोमेंट्स शराब की बोतल पीकर सो गई। इस दौरान वो शराब की आधी बोतल को भी दिखा रहा है। बंदरिया काफी नशे में लग रही है और आराम से सो रही है। यह अनोखा मामला रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास स्थित एक वाइन शॉप का है।

देखें वीडियो

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े बजे यह बंदरिया अचानक दुकान के अंदर घुसी। खबरों की माने तो इस बंदरियो को जब जगाने की कोशिश की गई तो इसने काम करने वाले एक व्यक्ति काटकर भगा दिया। नशे में बेसुध होकर पड़ी इस बंदरिया को देखने के लिए भीड़ जुट गई। बहुत ही मुश्किल से इसे रेस्क्यू टीन ने शराब की दुकान से बाहर निकाला है। ये घटना रांची के ओरमांझी इलाके की बताई जा रही है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 26 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 20000 से ज्यादा व्यूज आ चके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘नींबू चटाओ इसे’। दूसरा लिखता है, ‘आखिर है तो सेम प्रजाति का’। तीसरा लिखता है, ‘लड़कियों वाली शराब गटक गया’। इस वीडियो में दिख रही बंदरिया को देखकर लोग काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026