---Advertisement---

Viral Video: बाइक पर सवार होकर मौत से खेलते दिखे 6 मासूम, स्कूली बच्चों की हरकत डरा रही

Viral Video:  सोशल मीडिया पर 6 स्कूली बच्चों का स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो जिस तरह से एक बाइक पर सवार होकर हरकतें कर रहे हैं वो लोगों को जरा रही है। ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की बताई जा रही है। इस पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 25, 2026 3:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल भविष्य बदलने और पढ़ने के लिए भेजते हैं। लेकिन वहां से बाहर निकलकर बच्चे कभी-कभी ऐसी जानलेवा  हरकत कर जाते हैं। जिन्हें देखकर रुह कांप जाती है।एक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ से आयी है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। क्योंकि एक छोटी सी बाइक पर 6 बच्चे सवार होकर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। वो जिस तरह से एक-दूसरे के कंघे पर चढ़े हुए और मस्ती कर रहे हैं।  वो उनकी जान तक ले सकती है। बच्चों की उम्र काफी कम लग रही है। वो स्कूल से निकलर  बीच सड़क पर स्टंट कर रहे हैं।

6 स्कूली बच्चों ने बाइक पर किया जानलेवा स्टंट

स्कूली बच्चों के द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर किया जा रहा जानलेवा स्टंट एक्स पर Sudhir Chauhan नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,’गिन कर बताइए एक बाइक पर कितने लोग सवार है। वीडियो मेरठ की है सोशल मीडिया पर वायरल है। और बाइक पर सवार सभी छात्र है।
लेकिन इस लापरवाही का जिम्मेदार जितने ये छात्र है उतने ही जिम्मेदार इनके पैरेंट्स भी है। ‘

देखें वीडियो 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ युवक बाइक पर सवार होकर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। ये सभी 6 बच्चों बहुत ही खौफनाक हरकत कर रहे हैं। एक स्कूली लड़का तो कंधे तक पर बैठाया हुआ है। बीच सड़क पर मासूमों के द्वारा किया जा रहा ये कारनामा वहां से गुजरते हर इंसान को चौंका रहा है। सभी लड़के काफी खुश हैं और मस्ती कर रहे हैं। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि, वो हादसे का शिकार भी हो सकते हैं।

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस वायरल वीडियो पर 24 सितंबर 2026 को एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया था। इस पर 22000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। अधिकतर यूजर्स चिंता जताते हुए इनके मा-पिता पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस ने वीडियो के नीचे एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘प्रकरण में संबंधित को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।’ स्कूली बच्चों के द्वारा किए जाने वाले इस तरह के स्टंट किसी भी माता-पिता को डरा सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026