Ranveer Singh: धुरंधर की सफलता के स्टारडम को एंजॉय कर रहे एक्टर फिल्हाल डॉन 3 विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। FWICE और फरहान अख्तर के साथ सनातनी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इस सबके बीच क्यों वरुण धवन सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल तन्मय भट्ट के साथ यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान इशारों इशारों में रणवीर सिंह पर तंज किया गया। इस दौरान कुछ ऐसा कहा गया जिस पर चटकारे लेते हुए वरुण धवन भी नजर आते हैं और वह खुद को मैं तेरा डॉन कह देते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसे लेकर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं।
कैसे वरुण धवन के ईशारे Ranveer Singh पर किया गया तंज
Tanmay Bhatt exposed Ranveer Singh
Everyone in the industry is aware that Ranveer Singh is not professionally committed or reliable. He leaned on Farhan Akhtar when he was delivering flops and then ditched him after Dhurandhar’s success. Even Varun Dhawan was laughing. https://t.co/x1dWynMsLG pic.twitter.com/RVGaYFRalQ
— r (@bekhayalime) June 8, 2026
दरअसल तन्मय भट्ट के इस पॉडकास्ट में रोहण जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान को भी देखा गया था। इस दौरान वरुण धवन के ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी तंज किया गया लेकिन इस सबके बीच तन्मय भट्ट कहते हुए नजर आते हैं कि “वरुण, जिसने भी आपके साथ काम किया है, उसने हमेशा कहा है कि एक बड़े बॉलीवुड स्टार होने के बावजूद, आप अभी भी प्रोफेशनल, कमिटेड और भरोसेमंद हैं। इत्तेफाक से, फरहान अख्तर अभी ठीक उसी तरह के एक्टर की तलाश में हैं। मुझे नहीं पता, शायद आपको…।”
वरुण धवन के रिएक्शन को देख क्या बोल रहे रणवीर सिंह को लेकर यूजर्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तन्मय भट्ट के रिएक्शन को लेकर बातें बना रहे हैं। जहां वरुण धवन भी हंसते हुए नजर आते हैं और वह ‘मैं तेरा डॉन’ तक कह देते हैं। वहीं इस वीडियो को x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन ने कहा गया, “तन्मय भट्ट ने रणवीर सिंह की पोल खोली। इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि रणवीर सिंह प्रोफेशनली कमिटेड या भरोसेमंद नहीं हैं। जब फरहान अख्तर फ्लॉप फिल्में दे रहे थे, तो उन्होंने उन पर भरोसा किया और फिर धुरंधर की सफलता के बाद उन्हें छोड़ दिया। यहां तक कि वरुण धवन भी हंस रहे थे।”
रणवीर सिंह को लेकर लोग तमाम बातें बना रहे हैं और इस पोस्ट को प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डॉन 3 छोड़ने के बाद से एक्टर को आगे पहले प्रलय में देखा जा सकता है। वहीं पर्सनल लाइफ में दीपिका का पादुकोण के साथ अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रहे हैं।
