---Advertisement---

मोदी सरकार के खिलाफ Deepfake Video बनाने वाले को नहीं बख्शेंगे Ranveer Singh! पुलिस में की शिकायत दर्ज

Ranveer Singh: रणवीर सिंह भी हुए थे डीपफेक वीडियो के शिकार, अब पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, आमिर खान के पास डॉन 3 एक्टर ने लिया एक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2024 5:45 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अपने पर्सनल जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक्टर फैंस के चहेते बन चुके हैं। वहीं बीते दिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह एक पार्टी विशेष की तारीफ करते हुए नजर आए थे। मोदी सरकार के खिलाफ इस वीडियो को देखने के बाद हर तरफ सनसनी मच गई थी लेकिन साफ जाहिर था कि वह एआई जेनरेटेड वीडियो था। वहीं इस वीडियो पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक्टर एक्शन मोड में नजर आए हैं।

एआई वीडियो के खिलाफ Ranveer Singh

एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस बात की उम्मीद जता रहे थे कि शायद रणवीर सिंह इस पर एक्शन लेंगे। वहीं अब डीपफेक वीडियो मामले में रणवीर सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इस बात की पुष्टि एक्टर के स्पोक्सपर्सन ने की है। इस बारे में जानकारी देते हुए कहा जा रहा है कि पुलिस एआईआर दर्ज करने के बाद उस हैंडल के खिलाफ एक्शन मोड पर है जिससे रणवीर सिंह के एआई जेनरेटेड वीडियो को बढ़ावा दिया जा रहा था।

क्या था डीपफेक वीडियो में

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान भी एक डीपफेक वीडियो में एक पार्टी विशेष के लिए प्रचार करते हुए नजर आए थे। उसके बाद रणवीर सिंह भी इसका शिकार हुए। दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक 1 दिन पहले यानी 18 अप्रैल को यह वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद हलचल मच गई थी। वीडियो में रणवीर सिंह कह रहे थे, “मोदी जी का उद्देश्य यही था कि वह सेलिब्रेट करें हमारी दुखी हुई जीवन और डर को हमारी महंगाई को क्योंकि अब जो भारतवर्ष है अब अन्याय काल की तरफ ऐसे बढ़ रहा हैं इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं लेकिन हमें हमारी विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए।”

क्या है सच्चाई

दरअसल वीडियो वाराणसी के गंगा घाट से था जब वह कृति सेनन के साथ मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने नजर आए थे जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि पीएम मोदी अपनी विरासत से लोगों को जोड़ते हैं और उनकी वजह से वाराणसी को दुनिया भर में एक अलग पहचान मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026