---Advertisement---

Armaan Malik: रेप से दो शादियों तक, Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट की 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सीज

आज हम आपके लिए विवादों से घिरे रहने वाले Armaan Malik की 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सीज़ लाए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 20, 2024 2:35 अपराह्न

Armaan Malik
Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। यही नहीं लोग उन्हें उनकी हरकतों और चर्चाओं में बने रहने के कारण बुरी तरह टारगेट करते भी नजर आते हैं। इसी तरह आज हम आपके लिए उनकी 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सीज़ ढूंढ कर लाए हैं, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।

Armaan Malik पर लगे रेप के आरोप

हाल में सोशल मीडिया पर FIR की एक कॉपी तेजी से वायरल हो रही थी जिससे अरमान विवादों में आ गए। इसमें बताया जा रहा था कि, यूट्यूबर अरमान मलिक पर 11 साल की नाबालिग बच्ची को ड्रग्स देने और उसका रेप करने के आरोप लगे हैं। इस FIR में नाबालिग की स्टेटमेंट को भी शामिल किया गया था।

दो शादियों के चलते यूजर्स के निशाने पर आए अरमान

यूट्यूबर अरमान मलिक ने जब से दो शादियां की है, वह आए दिन यूजर्स के निशाने पर बने रहते हैं। तीनों की शादी लोगों की नजरों में तब आई, जब अरमान ने सोशल मीडिया पर बीवियों के साथ वीडियोज और व्लॉग डालना शुरू किया। लोगों का मानना है कि, तीनों एक से ज्यादा शादियों को बढ़ावा देते हैं और समाज पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं।

दोनों बीवियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने पर सवालों से घिरे यूट्यूबर

अरमान मलिक फैंस के सवालों में सबसे ज्यादा तब घिरे जब उनकी दोनों बीवियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक ने 4 दिसंबर 2022 को एक साथ अनाउंस किया कि वह प्रेग्नेंट हैं। लोगों को इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा था जिससे हर कोई उनकी प्रेगनेंसी पर सवाल उठाने लगा।

शो में थप्पड़ कांड से अरमान ने बटोरी सुर्खियां

शो में बीते कुछ दिनों पहले यूट्यूबर अरमान मलिक ने इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे को जोरदार थप्पड़ मारा था, जिसके कारण उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, विशाल ने उनकी वाइफ कृतिका को सुंदर बताया जिससे अरमान भड़क उठे और विशाल पर हाथ उठा बैठे।

बिग बॉस में वाइफ संग इंटिमेट हुए अरमान

बीते कुछ दिनों पहले बीबी हाउस का एक वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रहा था। इस तेजी से वायरल होती वीडियो में अरमान अपनी वाइफ कृतिका मलिक के साथ इंटिमेट होते और इंटेंस रोमांस करते दिख रहे थे। लोगों को यह वीडियो खासा पसंद नहीं आई जिससे उन्होंने शो और कपल दोनों को जमकर ट्रोल किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026