---Advertisement---

Rasha Thadani: ग्लैमरस ब्लैक लुक से फैंस का कत्ल करने आई रवीना की लाडली, अदाएं देख मदहोश हो जाएंगे आप

Rasha Thadani: सोशल मीडिया पर रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी लाइमलाइट में आ गई है। उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में एक ग्लैमरस फोटोशूट शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है। उनके इस लुक को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2023 2:33 अपराह्न

Rasha Thadani
Follow Us
---Advertisement---

Rasha Thadani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थरानी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस सबके बीच वह लुक्स और अंदाज की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस से उन्हें जबरदस्त प्यार मिल रहा है और वह जब भी नजर आती है ग्लैमरस लुक से कहर बरपा देती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है जब लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे देखने के बाद आपकी भी नजरें थम जाएगी और आप देख उनकी सादगी पर मर मिटने के लिए तैयार हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस लुक में।

खास कैपश्न में राशा ने कहीं ये बात

जहां तक राशा के इस लुक की बात करें तो वह ब्रॉलेस होकर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पोज देती हुई नजर आई। उनके इस लुक को देख फैंस भी हैरान रह गए। रवीना की लाडली ने अपने इस ऑफ शोल्डर सिक्विन ड्रेस को हाई हिल्स ब्लैक बेली से कंप्लीट किया है। वहीं कान में स्टड इयररिंग्स और स्मोकी डार्क ब्लैक आई मेकअप से खास टच दे रही है। मिनिमल ग्लोइंग मेकअप और न्यूड लिपशेड में राशा की खूबसूरती देखने लायक है। रवीना की लाडली पोनीटेल हेयर स्टाइल से इसमें तड़का लगाती हुई दिखी। फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में राशा ने लिखा, “मारने के लिए तैयार।”

राशा को देख होश गंवा बैठे लोग

इन फोटोज को देख फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘वॉव’ तो दूसरे ने कहा ‘स्टनिंग’। एक फैन ने दिल की इमोजी के साथ अपने प्यार का इजहार किया तो एक यूजर ने कहा राशा आप सच्ची की क्वीन हो दिल से बोल रहा हूं। उनकी खूबसूरती की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर राशा आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रवीना टंडन की बेटी काफी टैलेंटेड है। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026