---Advertisement---

Rashmika Mandanna फोन में थी व्यस्त तभी एयर होस्टेस ने आकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोग बोले ‘ड्रीम’

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना फोन में व्यस्त थी तभी एयर होस्टेस ने आकर उन्हें सरप्राइज दिया और सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर यूजर्स क्रेजी नजर आ रहे हैं। इसे सपना बता रहे हैं। आइए देखते हैं वीडियो में फैंस से मुलाकात का पल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2025 3:48 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: किसी भी स्टार के साथ उसका फैन मोमेंट्स काफी वायरल होता है और यह सच है कि लोग उसे खूब पसंद भी करते हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। फ्लाइट से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी चकित रह जाएंगे जिसे उनके फैंस सपना बता रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रश्मिका मंदाना अपने फोन में व्यस्त होती है तभी एयर होस्टेस आकर उन्हें सरप्राइज देती है। अपने फैन से रश्मिका जिस तरह से मिलती है वह लोगों का दिल जीत रहा है। आइए देखते हैं।

Rashmika Mandanna को सरप्राइज देने के लिए पहुंचती है एयर होस्टेस

जहां तक रश्मिका मंदाना के इस वीडियो की बात करें तो यहां देखा जा सकता है कि कैसे फ्लाइट में एक्ट्रेस को देखकर एयर होस्टेस उन्हें सरप्राइज देने का प्लान करती है। वीडियो को देख इतना तो साफ है कि वह कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना की फैन है जो इस मौके को मिस नहीं करना चाहती थी। वह अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी से मिलने के लिए पहुंच जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने सामने एयर होस्टेस को देखकर रश्मिका हैरान रह जाती है।

रश्मिका मंदाना से मिलने के बाद फैन ने बयां किया जज्बात

वीडियो में रश्मिका मंदाना जिस अंदाज में अपने फैन से मिलती है वह आपके दिल को जीत लेगा। जहां रश्मिका को उनकी फैन एक ग्रीटिंग भी देती है। यह मुलाकात का वीडियो वाकई काफी खास है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को शेयर करते हुए आंचल शर्मा ने कैप्शन में अपने दिल की बात कही है। उन्होंने कहा, “मैं आपसे मिली रश्मिका मंदाना और वह पल एकदम जादू जैसा था। गाने में आपके लिए मेरे हर इमोशंस को कैप्चर कर दिया। आप सच में एक हीरा हो बहुत खूबसूरत प्यारी और दयालु। मैं बहुत खुश हूं और आपको देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सकी। हमारी अगली मुलाकात का इंतजार नहीं कर सकती।”

फैन ने बताया रश्मिका मंदाना से मिलना सपना

रश्मिका मंदाना के इस फैन वीडियो को 57000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं इसे देखने के बाद यूजर्स रश्मिका मंदाना से मिलना सपना बता रहे हैं। जहां बात करें साउथ एक्ट्रेस की तो फिलहाल पर्सनल लाइफ को लेकर वह काफी चर्चा में है रिपोर्ट की माने तो फरवरी में वह विजय देवरकोंडा के साथ शादी कर सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026