---Advertisement---

नोटों की गड्डी सामने देख Rashmika Mandanna की चमक गई आंखें! जानिए इस वीडियो के पीछे की क्या है सच्चाई

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म से एक वीडियो जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस ट्विस्ट को जानने के लिए बेकरार हो गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 4:08 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘कुबेर’ का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आप इस रहस्यमयी फिल्म की कहानी जानने के लिए बेताब हो जाएंगे। इस वीडियो को रश्मिका ने खुद शेयर करते हुए फैंस की बेताबी बढ़ा दी है और ऐसे में वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गई। ‘कुबेर’ फिल्म से उनके वीडियो को देखने के बाद इसके बारे में और जानने के लिए लोग एक्साइटेड हैं। वहीं वीडियो वाकई काफी खास और ट्विस्ट से भरपूर है। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में है रश्मिका और क्या है इस वीडियो में खास।

क्या है इस कृप्टिक वीडियो में

इस वीडियो को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, “कुबेर।” वहीं इसमें आप देख सकते हैं कि वह इंडियन ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते कि वह हाथ में जमीन खोदने के लिए हथियार लेकर एक जगह पर पहुंचती और काफी मशक्कत के बाद मिट्टी को हटाकर उसमें से एक सूटकेस को निकालती है। सूटकेस खोलने के बाद उसमें पैसों की गड्डी देखने के बाद रश्मिका के चेहरे पर जो खुशी और एक्साइटमेंट दिखाई देती है वह लोगों के मन में कई सवाल पैदा करने के लिए काफी है। यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है।

वीडियो को देख लोगों के मन में उठे सवाल

इस कुबेर का खजाना को देख रश्मिका के चेहरे का एक्सप्रेशन बदल जाता है और यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किसका है यह खजाना जिसे ढूंढ निकाली है रश्मिका? क्या यह उन्हीं का बैग था जिसे वह छुपा रही थी और अगर छिपा रही थी तो वह किससे। क्या कुछ होने वाला है इस फिल्म में खास इसे जानने के लिए करें इंतजार। इस वीडियो को शेयर करते हुए इस बात की भी जानकारी दी गई है कि फिल्म में उनके साथ धनुष और नागार्जुन जैसे दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी Rashmika Mandanna

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना अगले साल सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ फिल्म में दिखाई देंगी। वहीं आखिरी बार वह रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026