Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना बहुत जल्द अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ शादी करने के लिए तैयार है। एनिमल, पुष्पा जैसी फिल्मों से अपनी धाकड़ पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस को लोग दिलों जान से चाहते हैं और इसलिए उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जा चुका है। हालांकि इस सब के बीच क्या आपको पता है कि आखिर साउथ इंडियन होने के बावजूद रश्मिका मंदाना चावल से क्यों दूर रहती हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि आखिर वह दिन में क्या खाती हैं और उनके लिए हेल्दी ड्रिंक क्या है।
Rashmika Mandanna को खाने में क्या है पसंद
पिंकविला के साथ इंटरव्यू से एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है जहां वह अपने फेवरेट एल्कोहलिक ड्रिंक्स से लेकर फेवरेट फूड्स के बारे में बात करती दिखी। वह कहती हैं मेरा पसंदीदा ब्रेकफास्ट एवाकाडो टोस्ट हुआ करता था लेकिन मेरी डाइटिशियन ने मुझे यह खाने की अनुमति नहीं दी है। वह कहती है कि साउथ इंडियन खाना उन्हें पसंद है लेकिन वह चावल ज्यादा नहीं खाती है। रश्मिका मंदाना कहती है कि मुझे लगता है की सभी प्रकार की करी मिलाकर खाने का एक अजीब शौक है क्योंकि इसमें बहुत सारी सब्जियां और स्वाद होता है। इसके अलावा रात का खाना अक्सर हल्का होता है लेकिन अगर दोस्तों के साथ वह बाहर जाती है तो फिर चीज बदलती है।
हेल्दी ड्रिंक के बारे में क्या बोली रश्मिका मंदाना
इस दौरान रश्मिका मंदाना से जब हेल्दी एल्कोहलिक ड्रिंक के बारे में पूछा जाता है तो वह काफी परेशान नजर आती हैं। वह कहती है “मुझे नहीं पता है। मुझे यह बात किसी से पूछनी पड़ेगी। वह कहती है वाइन शरीर के लिए अच्छी होती है। यह आपके दिल स्किन और हर चीज के लिए सही है लेकिन इसमें बहुत ज्यादा चीनी होता है इसलिए मैं यह दावे के साथ नहीं दे सकती। मुझे नहीं पता है।”
सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना की क्लिप काफी वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने खुद अपने फेवरेट फूड और हेल्थी ड्रिंक के बारे में बात करती हुई दिखी।
