---Advertisement---

Rashmika Mandanna सिंदूर-बिंदी लगाकर विजय देवरकोंडा की गैर मौजूदगी में सास के सामने दिखी नतमस्तक, क्यों चर्चा में आ गई ‘तेलुगु बहू’

Rashmika Mandanna: द गर्लफ्रेंड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया और इस दौरान वह अपनी सास के साथ इस पल को एंजॉय करती दिखी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रश्मिका ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2026 4:38 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: हाल ही में विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनी रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना गदर फिल्‍म पुरस्कार में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर नवाजा गया। वहीं इस एहसास को लेकर वह सोशल मीडिया पर अपने जज्बात बयां करती दिखी। इस दौरान उनकी सास साथ देती हुई दिखाई दी है। सोशल मीडिया पर कई झलकीय शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने लोगों का दिल जीता है। इस दौरान अपने इमोशंस को बयां करती हुई दिखी है। द गर्लफ्रेंड में उनकी एक्टिंग को लेकर जिस तरह से सम्मानित किया गया वह चर्चा में है।

साड़ी के साथ बिंदी में विजय की दुल्हनिया ने जीता सबका दिल

अवार्ड लेने के लिए पहुंची रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा भले ही नजर नहीं आए लेकिन इस दौरान उनकी सास ने साथ दिया। अपने बहू की खुशी को चीयर्स करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर इसके तमाम क्लिप वायरल हो रहे हैं। वहीं इस सबके बीच रश्मिका मंदाना का लुक भी चर्चा में है जहां वह साड़ी संग बालों में गजरे लगाकर सिंदूर और बिंदी के साथ अपने नई नवेली दुल्हन लुक को कंप्लीट करती हुई दिखी।

रश्मिका मंदाना ने दिल के जज्बात को किया बयां

बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने के बाद रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर लोगों को खास तोहफा देती दिखी। इस दौरान विजय देवरकोंडा गायब दिखे लेकिन वह अपनी सास के साथ एंजॉय करती नजर आई। तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा, ” जब मैं छोटी थी और कोई राज्य स्तर का विजेता बनता था, तो मैं उन्हें सुपरस्टार की तरह देखती थी। मैं सोचती थी कि उन्होंने यह सब कैसे किया, वे अपने दिन कैसे बिताते हैं, और ऐसी ही दूसरी बातें। और कल शाम, जब मुझे राज्य पुरस्कार मिला, तो वह मेरे लिए एक बेहद खास पल था।

मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां कर सकती हूँ, लेकिन मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैंने एक बहुत लंबा सफर तय कर लिया है! मुझे गर्व, खुशी और एक तरह की संतुष्टि का एहसास हुआ। इस साल की शुरुआत कितनी खूबसूरत रही है! तेलंगाना में एक राज्य पुरस्कार के साथ मेरा स्वागत होना, इसे और भी ज़्यादा खास बना देता है!! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!”

रिसेप्शन के दौरान रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा ने तेलुगू बहू के तौर पर लोगों से मुलाकात करवाया था जिसके बाद अब वह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द वह शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ कॉकटेल 2 में दिखाई देने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मार्च 20, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

Jannat Zubair

मार्च 20, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1

मार्च 20, 2026