---Advertisement---

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding: Virosh की शादी! क्यों डरती थी इश्क में जुनूनी रश्मिका, देखें पार्टनर और प्यार पर कब-कब हुई मुखर

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले सोशल मीडिया पर उनके द्वारा कही गई कुछ बातें चर्चा में है जब उन्होंने प्यार और शादी को लेकर अपने दिल की बात बोलती नजर आई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिलहाल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सबसे ज्यादा टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। एक ऐसी शादी जहां कपल ने अपने रिश्ते को कुछ इस कदर प्राइवेट रखा कि 8 साल तक कोई भी इसे लेकर कंफर्म नहीं हो पाए। हालांकि इस सबके बीच अब रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर Virosh की शादी बताई। यह सच है कि रश्मिका मंदाना प्यार और पार्टनर को लेकर अक्सर बात करते हुए नजर आई हैं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही है। आईए जानते हैं क्यों कभी शादी से खौफ में रहने वाली रश्मिका विजय के साथ रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हुई है।

प्यार और शादी को लेकर क्या बोली है रश्मिका मंदाना

as rashmika gets married to vijay deverakonda & the wedding of VIROSH happens, here are some things rashmika has spoken about love, relationship & marriage
byu/falconwantspies inBollyBlindsNGossip

रश्मिका मंदाना के अलग-अलग इंटरव्यू से रिलेटेड पोस्ट किया गया जहां कहा गया कि यहां कुछ बातें हैं जो रश्मिका ने प्यार रिश्ते और शादी के बारे में कहीं है। वह बहुत इमोशनल गहराई के साथ सामने आती है।

“खुशकिस्मती से, मेरा एक पार्टनर है जिसने मुझे उस दर्द से ठीक किया जो उसने नहीं दिया”

“मेरा टाइप सच कहूं तो, कोई ऐसा है जो गहराई से समझ सके… कोई ऐसा जो सच में अच्छा हो और जो मेरे साथ, या मेरे लिए लड़ सके”

“मैं उसके लिए किसी भी दिन गोली खा लूंगी”

“मुझे शादी से बहुत डर लगता है… इसलिए नहीं कि मुझे कमिटमेंट से नफरत है इसलिए कि शादी सीरियस है। यह हमेशा के लिए है। मुझे गलत इंसान चुनने का डर है”

“मुझे परफेक्ट तस्वीरें नहीं चाहिए, मुझे शांति चाहिए। मुझे टेम्पररी प्यार नहीं चाहिए, मुझे हमेशा के लिए लॉयल्टी चाहिए”

मैं अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत सीरियसली लेती हूं मैंने इसे एक चीज़ बना लिया है, मैं काम के बारे में बात नहीं करना चाहती”

“आप किसके साथ रहना चाहते हैं चुने। आपको ऐसी स्थिति में नहीं होना चाहिए जहां आपके पास पार्टनर के अलावा कोई चॉइस न हो। मैंने ऐसा किया है। आज, जब मैं किसी इंसान के साथ रहना चुनती हूं , तो मैं खुश होता हूं, वह इंसान खुश होता है, आस-पास के सभी लोग खुश होते हैं।”

“मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो मुझे सच में समझते हैं। यह सिर्फ़ कोई रैंडम बात नहीं है; यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह ज़िंदगी और अपने साथ होने वाली चीज़ों को कैसे देखता है। मुझे कोई ऐसा चाहिए जो मेरी बात सुने, तहज़ीब से पेश आए, और मेरे साथ या मेरे लिए लड़ाई लड़े। अगर कल मेरे खिलाफ़ कोई जंग होती है, तो मुझे पता है कि वह आदमी मेरे लिए वहां होगा। मैं भी वही करूंगी।”

“मुझे अपनी ज़िंदगी के हर मोड़ पर अपने पार्टनर की जरूरत है। मुझे वह आराम, सुरक्षा और हमदर्दी चाहिए।”

“मेरे लिए रिश्ते में सबसे जरूरी चीज निश्चित रूप से दया है, लेकिन सम्मान भी। जब आप एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, सच में परवाह करते हैं, और एक-दूसरे के लिए ज़िम्मेदार होते हैं… तो यह सब जुड़ जाता है।”

Virosh यानी Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding को लेकर क्या बोले कपल

Rashmika Mandanna makes her wedding official
byu/Previous-Second3286 inBollyBlindsNGossip

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा वेडिंग की ऑफिशल अनाउंसमेंट के साथ कहा गया, “हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते – आप पहले से ही वहां थे। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया आपने हमें ‘VIROSH’ कहा। इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं। हम इसे नाम देना चाहेंगे – ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमारा हिस्सा हो – हमेशा। ढेर सारा प्यार और हग।”

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा वेडिंग से पहले भी टूटी है एक्ट्रेस की सगाई

गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में साथ काम करने वाली रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की प्यार की शुरुआत यहीं से हुई थी। रिपोर्ट की माने तो लगभग 8 साल तक में एक दूसरे को डेट करते रहे। अक्टूबर में उन्होंने इंगेजमेंट की लेकिन क्या आपको पता है कि रश्मिका मंदाना पहले भी शादी करने वाली थी। दरअसल उनकी सगाई 2017 रक्षित शेट्टी के साथ हुई थी लेकिन लगभग 1 साल के बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3

जुलाई 13, 2026