Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: हनीमून से पहले फिल्म का ऐलान!, ‘Ranabaali’ के फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद उनकी नई फिल्म काफी चर्चा में आ गई है। रणबाली का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च हो गया है। इसमें दोनों के बीच काफी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

Picture Credit: Google

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda:  साउथ सिनेमा के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और  रश्मिका मंदाना ने  26 फवरी 2026 को शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग से फैंस काफी खुश हैं।  इस बीच उन्हें एक और बड़ा सरप्राइज मिल गया है। दरअसल, रियल के बाद अब कपल रील में पति और पत्नी की केमिस्ट्री से तबाही मचाने को पूरी तरह से तैयार है। टी-सीरीज ने ‘राणबली’ फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। ये मूवी 11 सितबंर 2026 को रिलीज होगी।

‘रणबाली’ फिल्म का बजट और स्टोरी

रणबाली फिल्म तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा है। जिसे राहुल सांकृत्यान के डायरेक्शन में तैयार किया जा रहा है। रणबाली फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये 18वीं सदी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। जिसमें अग्रेजों की क्रूरता और उनसे लड़ते देशभक्त राजा रणबाली की कहानी दिखाई गई है।

रणबाली एक मजबूत योद्धा है। इसमें रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी ‘जयाम्मा’ का किरदार निभा रही है। फिल्म में विलेन ब्रिटिश अधिकारी ‘सर थियोडोर हेक्टर’ भी रोल कर रहे हैं। भारत माता के लिए  अंग्रेजों से लोहा लेते  विजय देवरकोंडा को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। वहीं,  शादी के बाद रश्मिका मंदाना किस तरह से अपने रियल पति के साथ रील लाइफ में धर्मपत्नी की भूमिका निभाती हैं। इसे भी देखने के लिए फैंस पूरी तरह से बेताब हैं। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। आपको बता दें, ये फिल्म तेलगू, तमिल, मल्यालम, कन्नड़ और हिन्दी भाषा में रिलीज होगी।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: की ‘रणबाली’ फिल्म का पोस्टर जारी

‘रणबाली’ फिल्म के पोस्टर को टी-सीरीज ने ऐसे मौके पर जारी किया है। जब कपल अपनी न्यू वेडिंग की खुशियों में डूबा हुआ है। फिल्म मेकर्स का ये एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि, विजय देवरकोंडा राजा की भूमि का में काफी निडर दिख रहे हैं। उन्होंने धोती के साथ अंगरक्षा पहना हुआ है। जिस तरह से वो बैठे हुए है। उसे देखकर साफ लग रहा है कि, वो एक वीर योद्धा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना भी स्लिक साड़ी में बिल्कुल साउथ इंडियन वाइब दे रहा है। वो विजय के मुकाबले सहमी हुई दिख रही हैं। रानी के किरदार में वो बुल्कुव परेफक्ट लग रही हैं।

 

 

Exit mobile version