Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: आखिरी बार द गर्लफ्रेंड में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ शादी करने के लिए तैयार है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी यह फिल्म उनके लिए काफी स्पेशल रहा क्योंकि इसी फिल्म के दौरान विजय ने उन्हें एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसे वह कभी नहीं भूल सकती। इस बारे में बात करते हुए खुद रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया था जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लगभग 8 साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे कपल की प्रेम कहानी यूं ही नहीं इतनी स्पेशल है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या बोली रश्मिका मंदाना।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding से पहले जानें वो खास सरप्राइज
रश्मिका मंदाना की यह क्लिप थ्रोबैक है जहां वह यह कहती हुई नजर आती है कि मेरे जन्मदिन पर द गर्लफ्रेंड की टीजर रिलीज होने वाली थी। राहुल जो इस फिल्म के डायरेक्टर थे उन्होंने विजय देवरकोंडा से फिल्म के लिए वॉइस ओवर करने के लिए कहा। इसके बारे में मुझे पता नहीं था। यह मेरे लिए सरप्राइज बन कर आया। रश्मिका मंदाना बताती है कि उन्हें जो पहले भेजा गया था उसमें उनका वॉइस ओवर था लेकिन बाद में जब टीजर आई तब पता चला कि यह विजय है और मैं काफी सरप्राइज थी क्योंकि यह काफी स्पेशल था।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी क्यों है स्पेशल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है और उनकी अलग-अलग फंक्शन से तमाम झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसने फैंस का दिल जीता है। कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ दो ट्रेडिशनल शादी करने वाले हैं जहां पहले तेलुगू वेडिंग बताया जा रहा है तो वहीं कोडवा ट्रेडीशन से भी शादी होगी।
गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले उनका रिलेशनशिप भी काफी सुर्खियों में रहा है जहां पहले 2017 में वह साथ गीता गोविंदम में नजर आए थे। इसके बाद से उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें जारी है।
