Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और ड्रीमी जोड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम शुमार है जिनकी शादी को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं सबके बीच की शादी 26 फरवरी को होने जा रही है जहां सिक्योरिटी का तगड़ा इंतजाम किया गया है। नो फोन पॉलिसी के साथ यह शादी उदयपुर में होने वाली है। हालांकि इसके बावजूद सोशल मीडिया पर संगीत नाइट की झलकियां वायरल हो रही है। उसे देखकर फैंस की धड़कन बढ़ गई है। आइए देखते हैं रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा वेडिंग से पहले संगीत नाइट की खास झलक।
रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की संगीत नाइट में फिल्मी झलक
We need those original pictures @iamRashmika please 🥹❤️❤️#ViRosh pic.twitter.com/uVx2O2gWLz
— Rahul (@The_pathbreaker) February 24, 2026
जहां तक बात करें विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना वेडिंग से संगीत नाइट की तो यह एक लव गैलरी में बदल गई। उनसे वायरल क्लिप में विजय और रश्मिका का संगीत नाइट न सिर्फ खूबसूरत सजावट था बल्कि इसमें फ्रेम की हुई यादों के जरिए उनकी लव स्टोरी बताई गई। कथित तौर पर शुरुआती दिनों से लेकर उनके सबसे बड़े माइलस्टोन तक हर तस्वीर ने इस जादुई रात में एक पर्सनल टच दिया। वहीं फैंस इसे अब तक के सबसे रोमांटिक और यूनिक संगीत आइडिया में से एक कह रहे हैं।
रश्मिका मंदाना की सास ने निभाई परंपरा
गौरतलब है कि इससे पहले रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा वेडिंग को लेकर कहां जा रहा था कि विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने संगीत नाइट के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को पुरानी चूड़ियां गिफ्ट की। इसके अलावा विजय के दोस्तों ने एक स्पेशल परफॉर्मेंस के जरिए कपल के प्यार का जश्न मनाया।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda इन 2 ट्रेडिशन से करेंगे शादी
रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा वेडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक के बाद एक खबरें आ रही है जहां कहा जा रहा है कि रश्मिका पहले 2 ट्रेडीशन से शादी करने वाले हैं। पहले तेलुगू और फिर कोड़ावा ट्रेडीशन से कपल हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। बता दे कि रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की शादी काफी इंटिमेट होने वाली है क्योंकि इसमें नो फोन पॉलिसी के साथ-साथ फैमिली और खास लोगों को भी इनवाइट किया गया है। इसके साथ ही कपल 4 फरवरी को हैदराबाद में रिसेप्शन देने वाले हैं।
