---Advertisement---

गुस्से में कई बार हंगामा कर चुकी हैं Raveena Tandon, कभी इस चॉकलेटी बॉलीवुड स्टार को किया था सेट से बाहर

Raveena Tandon: रवीना टंडन का नाम कई बार विवादों से जुड़ा है और यह बात सच है कि उन्हें अपने गुस्से की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। न सिर्फ सौतन पर जूस फेंकने बल्कि एक सुपरस्टार को सेट से भी वह बाहर निकाल चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके गुस्से को किसी पहचान की जरूरत नहीं है क्योंकि वह कभी पैपराजी तो कभी किसी और मुद्दे पर भड़क जाती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2023 8:00 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2023 11:53 पूर्वाह्न

raveena tandon
Follow Us
---Advertisement---

Raveena Tandon: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में निश्चित तौर पर रवीना टंडन का नाम शामिल है। यह बात सच है कि आज एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड की टॉप मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में होती है। क्या आपको पता है कि वह अपने गुस्से पर कभी भी कंट्रोल नहीं कर पाती है। यह बात सच है कि गुस्से की वजह से उन्हें कई कंट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा है और वह सेट पर भी हंगामा कर चुकी है। आज यानी 26 अक्टूबर को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही है। ऐसे मौके पर आइए जानते हैं गुस्से की वजह से रवीना टंडन आखिर क्यों आई थी विवादों में।

इस स्टार को सेट से बाहर निकाल चुकी रवीना

अगर रिपोर्ट्स की माने तो रवीना टंडन ने एक बार एक बच्चे को सेट से बाहर निकलवा दिया था। दरअसल वह अपने ब्लॉकबस्टर गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान एक बच्चा उन्हें देखे जा रहा था और इस वजह से परेशान रवीना ने उसे सेट से बाहर निकाल दिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह थे।

सौतन पर भड़की थी रवीना

आज रवीना टंडन अनिल थडानी के साथ शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है लेकिन क्या आपको पता है कि अनिल की पहली शादी नताशा सिप्पी से हुई थी। जी हां, नताशा को तलाक देने के बाद अनिल ने रवीना से शादी की थी। ऐसे में रवीना और नताशा की मुलाकात अनिल ने एक पार्टी के दौरान करवाई थी। अगर सूत्रों की माने तो इस पार्टी में नताशा बार-बार अनिल के करीब आने की कोशिश कर रही थी। यह बात रवीना को पसंद नहीं आई और उन्होंने खुलेआम सबके सामने नताशा पर जूस फेंक दिया।

अजय देवगन संग हुई थी खूब लड़ाई

किसी समय में अजय देवगन और रवीना टंडन एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कहा जाता है कि दोनों के बीच करिश्मा कपूर आ गई थी जिसकी वजह से यह रिश्ता टूट गया।लेकिन यह भी कहा जाता है कि रवीना अजय से धोखा खाने के बाद टूट चुकी थी और वह सुसाइड करने की भी कोशिश कर चुकी हैं।

अक्षय कुमार को लेकर हुई थी बेबाक

अक्षय कुमार संग टूटी हुई सगाई की वजह से सोशल मीडिया पर रवीना टंडन को आए दिन सवालों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में एक बार वह बेबाक होकर इस बारे में चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि पता नहीं क्यों उन्हें यह समझ नहीं आता कि लोग आगे क्यों नहीं बढ़ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026