---Advertisement---

Rio Kapadiya Death: हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए ‘चक दे इंडिया’ के ये एक्टर, इन सीरियल्स और फिल्मों से रहेंगे याद

Rio Kapadiya Death: कई टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके रियो कपाड़िया अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर के निधन से फैंस सदमे में हैं और यह बात सच है कि उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काफी काम किया है और अपना सिक्का जमा चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 5:40 अपराह्न

Rio Kapadiya
Follow Us
---Advertisement---

Rio Kapadiya Death: रियो कपाड़िया शायद आप इस नाम को जानते होंगे। ‘दिल चाहता है’ फेम एक्टर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है जिसके बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। दरअसल 66 साल की उम्र में रियो का निधन हो गया है।मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई में होगा। एक्टर टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना सिक्का जमा चुके थे और उन्हें उनके किरदार के लिए लोग जानते हैं। अब उनके फैंस सिर्फ उनकी पुरानी फिल्मों से याद रखेंगे। रियो कपाड़िया की फैमिली ने इस बात की जानकारी दी है।

फैमिली ने दी एक्टर की मौत की जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक रियो कपाड़िया दोपहर 12:30 बजे आखिरी सांस ली। वहीं 15 सितंबर 2023 को सुबह 11:00 बजे शिव धाम शमशान भूमि गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रियो कपाड़िया के जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं। फिलहाल एक्टर की मौत किस वजह से हुई है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैमिली ने इसकी ऑफिशल जानकारी दे दी है कि अब एक्टर दुनिया में नहीं रहे। फैंस इस खबर को सुनने के बाद सदमे में हैं।

इन फिल्मों और सीरियल से बनाई एक अलग पहचान

बता दे कि रियो कपाड़िया ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘मर्दानी’, ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह शाहरुख खान के साथ ‘चक दे इंडिया’ फिल्म में भी नजर आए थे। इसके अलावा वह कई टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। महाभारत से लेकर ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ जैसे टीवी शो में रियो कपाड़िया के किरदार को लोग आज भी याद रखते हैं। ऐसे में उनका इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाना वाकई किसी झटके से कम नहीं है। रियो के चले जाने से यह सच है कि इंडस्ट्री ने एक दिग्गज कलाकार को खो दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026