---Advertisement---

Rise And Fall Finale: पवन सिंह की वापसी! 30 सेकेंड में टीआरपी देने आए पावर स्टार, पत्नी संग क्लेश के बीच महफिल को बनाएंगे रंगीन

Rise And Fall Finale: पवन सिंह राइज एंड फॉल में धमाका करने के लिए आ चुके हैं और ऐसे में फाइनल से पहले एक प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। यह इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह शो में जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2025 11:38 पूर्वाह्न

Rise And Fall Finale
Follow Us
---Advertisement---

Rise And Fall Finale: पावर स्टार पवन सिंह राइज एंड फॉल में अपने अपीरियंस को लेकर काफी चर्चा में रहे। निजी वजह से उन्हें शो को बीच में छोड़ना पड़ा लेकिन व्यूज के मामले में उनके जाने के बाद काफी गिरावट दर्ज की गई। इस सब के बीच मेकर्स ने फाइनल को रंगीन बनाने के लिए बड़ा दांव चला है और ऐसे में महफिल को रंगीन बनाने के लिए कोई और नहीं बल्कि पवन सिंह खुद आने वाले हैं। जहां बाहर की जिंदगी में पत्नी ज्योति सिंह के साथ क्लेश को लेकर लगातार विवादों में है तो वहीं दूसरी तरफ राइज एंड फॉल फाइनल में क्या बवाल मचाएंगे देखना दिलचस्प होने वाला है

फुल ऑन राइज एंड फॉल में गर्दा उड़ाने आए पवन सिंह

राइज एंड फॉलिंग प्रोमो को जारी किया गया है जिसने कहा गया कि फुल पावर के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि वापस आ चुके हैं पावर स्टार पवन जी 17 अक्टूबर का डेट मार्क कर लीजिए फाइनल धमाका लोडिंग। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पावर स्टार पवन सिंह की वापसी को देखकर आकृति नेगी से लेकर धनश्री वर्मा और बाकी सभी फाइनल कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं। वहीं सबके साथ मिलकर पवन सिंह फुल ऑन धमाका करते हुए नजर आते हैं। उनका वायरल डायलॉग पवन सिंह 30 सेकंड वीक स्क्रीन पर आ जाए तो टीआरपी मिल जाती है सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

पवन सिंह के डांस मूव्स पर थिरके राइज एंड फॉल कंटेस्टेंट

वही राइज एंड फॉल फाइनल के इस वीडियो में दिखाया जाता है कि कैसे पवन सिंह सभी कंटेस्टेंट के साथ अपने ट्रेंडिंग सॉन्ग आई ना पर डांस करते हुए दिखते हैं। दूसरी तरफ पवन सिंह का एक्सप्रेशन और डांस देखकर इतना तो तय है कि राइज एंड फॉल फाइनल में जबरदस्त तड़का लगने वाला है और पावर स्टार इस महफ़िल को रंगीन बनाने के लिए आ चुके हैं।

पवन सिंह के जाने के बाद Rise And Fall Finale में पहुंचे ये कंटेस्टेंट

बात करें राइज एंड फॉल शो की तो टॉप 6 में आरुष भोला, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित, आकृति नेगी और अरबाज पटेल को बताया जा रहा है। वहीं फाइनल से पहले कीकू शारदा और आदित्य नारायण शो से एलिमिनेट किए जा चुके हैं।

क्यों विवादों में है पवन सिंह

वहीं पवन सिंह के बात करें तो फिलहाल बाहर की दुनिया में वह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ पारिवारिक क्लेश को लेकर काफी विवादों में है। जहां उनके रिश्ते और तलाक पर विवाद जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026