RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की कहानी जब खत्म हुई थी तो सबसे पहले एक ऐसी हसीना की एंट्री हुई जिसके साथ क्रिकेटर के रिश्ते की अफवाहें होने लगी। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद रोमांटिक एंगल को लेकर बातें बनाई जाने लगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं आरजे माहवाश की लेकिन अभी तक कुछ समय पहले लोगों को तगड़ा झटका जब यह पता चला कि दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। आखिर क्या कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। क्या दोनों ने एक दूसरे के साथ रिश्ता खत्म किया है। इस बारे में आरजे माहवाश ने प्रतिक्रिया दी है।
क्यों RJ Mahvash ने दिया युजवेंद्र चहल का साथ
आरजे माहवाश ने युजवेंद्र चहल के साथ अनफॉलो विवाद को लेकर बात करते हुए कहा कि “मैं हमेशा से उसका अच्छा दोस्त रही हूं। उस समय उन्हें सच्चे इमोशनल सपोर्ट की ज़रूरत थी। वह बहुत परेशान थे जैसे सुसाइडल थाउट… हम सब उसे मज़बूत बनाए रखने और उसका IPL सीज़न पूरा करने में मदद करने पर ध्यान दे रहे थे। मैं एक सपोर्ट सिस्टम की तरह उसके साथ खड़ा रही। हम हमेशा की तरह मिलते रहेंगे। मैं हमेशा बिना किसी डर के उसका सपोर्ट करूंगी।”
युजवेंद्र चहल संग रिश्ते की आरजे महवाश ने बताई सच्चाई
इसके साथ ही आरजे महवाश ने कहा कि “लोग छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। दोस्त लड़ते हैं एक-दूसरे को अनफॉलो करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। सच कहूं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है जब आपकी दोस्ती अच्छी होती है, तो फालतू बहसें होती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि कड़वाहट है। मैं हमेशा उसके लिए अच्छा चाहूंगी।” जब उनसे यह पूछा गया कि क्या अनफॉलो करने के बाद कभी उनकी मुलाकात होती है किस तरह से रिएक्ट करेंगी। इस बारे में जवाब देती है कि हम वैसे ही मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे।
बता दें कि धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल को कई दफा आरजे के साथ स्पॉट किया गया और उनकी नजदीकियों को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जाने लगी। बाद में दोनों की तरफ से सिर्फ दोस्ती का नाम दिया गया था।
