---Advertisement---

युजवेंद्र चहल संग RJ Mahvash की कहानी क्या रह गई अधूरी, अनफॉलो विवाद पर बोली ‘मैं अच्छा चाहूंगी…’

RJ Mahvash: धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल के साथ नजदीकियों और विवाद को लेकर टिप्पणी करते हुए आखिर क्या बोली हसीना जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2026 11:07 पूर्वाह्न

RJ Mahvash
Follow Us
---Advertisement---

RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की कहानी जब खत्म हुई थी तो सबसे पहले एक ऐसी हसीना की एंट्री हुई जिसके साथ क्रिकेटर के रिश्ते की अफवाहें होने लगी। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद रोमांटिक एंगल को लेकर बातें बनाई जाने लगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं आरजे माहवाश की लेकिन अभी तक कुछ समय पहले लोगों को तगड़ा झटका जब यह पता चला कि दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। आखिर क्या कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। क्या दोनों ने एक दूसरे के साथ रिश्ता खत्म किया है। इस बारे में आरजे माहवाश ने प्रतिक्रिया दी है।

क्यों RJ Mahvash ने दिया युजवेंद्र चहल का साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

आरजे माहवाश ने युजवेंद्र चहल के साथ अनफॉलो विवाद को लेकर बात करते हुए कहा कि “मैं हमेशा से उसका अच्छा दोस्त रही हूं। उस समय उन्हें सच्चे इमोशनल सपोर्ट की ज़रूरत थी। वह बहुत परेशान थे जैसे सुसाइडल थाउट… हम सब उसे मज़बूत बनाए रखने और उसका IPL सीज़न पूरा करने में मदद करने पर ध्यान दे रहे थे। मैं एक सपोर्ट सिस्टम की तरह उसके साथ खड़ा रही। हम हमेशा की तरह मिलते रहेंगे। मैं हमेशा बिना किसी डर के उसका सपोर्ट करूंगी।”

युजवेंद्र चहल संग रिश्ते की आरजे महवाश ने बताई सच्चाई

इसके साथ ही आरजे महवाश ने कहा कि “लोग छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। दोस्त लड़ते हैं एक-दूसरे को अनफॉलो करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। सच कहूं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है जब आपकी दोस्ती अच्छी होती है, तो फालतू बहसें होती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि कड़वाहट है। मैं हमेशा उसके लिए अच्छा चाहूंगी।” जब उनसे यह पूछा गया कि क्या अनफॉलो करने के बाद कभी उनकी मुलाकात होती है किस तरह से रिएक्ट करेंगी। इस बारे में जवाब देती है कि हम वैसे ही मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे।

बता दें कि धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल को कई दफा आरजे के साथ स्पॉट किया गया और उनकी नजदीकियों को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जाने लगी। बाद में दोनों की तरफ से सिर्फ दोस्ती का नाम दिया गया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 18, 2026

Aamir Khan

मई 18, 2026

Lucknow Viral Video

मई 18, 2026

Fatty Liver

मई 18, 2026

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3

मई 18, 2026

Viral Video

मई 18, 2026