---Advertisement---

Saba Azad: रैंप वॉक पर ये क्या हरकत करने लगी ऋतिक की गर्लफ्रेंड, ट्रोलर्स बोले- ‘लगता है रानू मंडल तैयार हो गई’

Saba Azad: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह रैंप वॉक पर उतरी है। दरअसल इस दौरान वह कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और सबा को खूब खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 12, 2023 5:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Saba Azad: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। यह बात सच है कि ऋतिक और सबा आए दिन क्लोज मोमेंट्स शेयर करते हुए नजर आते हैं। वहीं दोनों खुलेआम एक दूसरे से प्यार का इजहार भी सोशल मीडिया पर खूब करते हैं। हालांकि इस सब के बीच सबा एक बार फिर चर्चा में है और वजह काफी अलग है। दरअसल ऋतिक के साथ स्पॉट होने वाली सबा आजाद इस बार रैंप वॉक पर उतरी और उनकी हरकत सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रही है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

सबा का अजीबोगरीब लुक

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं की सबा आजाद रैंप वॉक पर नजर आ रही हैं। दरअसल रैंप वॉक पर सबा डांस करती हुई दिखाई दे रही है और वह खुद में खोई हुई है। इस दौरान उन्हें किसी की भी खबर नहीं है और वह इस पल को खूब एंजॉय करती दिखाई दी। जहां तक सबा के लुक की बात करें तो उन्होंने शिमरी क्रॉप टॉप को मैचिंग बेज कलर पेंट, स्टाइलिश बेल्ट और क्रॉप जैकेट के साथ कैरी किया है जो वाकई काफी अलग है। सबाने अपने लुक को ग्लोइंग मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल से कंप्लीट टच दे रही है।

यूजर्स ले रहे चुटकी

उनके इस अवतार को देखने के बाद यूजर्स शॉक्ड है और रैंप वॉक पर डांस कर रही सबा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “ऐसा लग रहा है रानू मंडल को तैयार कर दिया।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “आज ज्यादा लगा ली क्या।” एक और यूजर का कहना है इसे हो क्या गया भाई वहीं एक ट्रोलर ने चुटकी लेते हुए कहा यह कौन सी चाल है भाई। वहीं सोशल मीडिया पर और भी यूजर्स जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आए।

एक-दूसरे के करीब हैं सबा और ऋतिक

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की खबर पिछले साल सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में रही। दोनों को जब एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया उसके बाद उनके करीबियों ने इस बात की पुष्टि की दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में है। हालांकि अब आए मौके पर ऋतिक और सबा को एक साथ देखा जाता है। यहां तक कि एक्टर की फैमिली के साथ भी सबा का अलग कनेक्शन है और वह काफी क्लोज हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अगस्त 17, 2026

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026

Vimal Elaichi Controversy

अगस्त 16, 2026

Kanpur Viral Video

अगस्त 16, 2026

Saif Ali Khan

अगस्त 16, 2026

Govinda

अगस्त 16, 2026

Leave a Comment