---Advertisement---

Saina Nehwal की जिंदगी पर्दे पर दिखाने वाली परिणीति चोपड़ा क्यों नहीं करती है फॉलो, बैडमिंटन चैंपियन बोली ‘फर्क नहीं पड़ता’

Saina Nehwal: परिणीति चोपड़ा क्या साइना नेहवाल को फॉलो नहीं करती है आखिर क्यों इसे लेकर लोग बातें बनने लगे और इस पर बैडमिंटन चैंपियन ने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 30, 2026 1:47 अपराह्न

Saina Nehwal
Follow Us
---Advertisement---

Saina Nehwal: परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वह अपनी कई फिल्मों से इंडस्ट्री में एक पहचान बना चुके हैं लेकिन लंबे समय से वह पर्सनल जिंदगी की वजह से सुर्खियों में है। हालांकि इस सबके बीच उनकी पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो साईना ने उनके करियर में एक अहम भूमिका निभाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अब इस बात पर गौर किया है कि वह बैडमिंटन चैंपियन को फॉलो नहीं करती है। इस चीज ने लोगों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर बातें बनाई जा रही थी। हालांकि इस पर अब साइना नेहवाल ने खुद रिएक्ट किया।

Saina Nehwal ने परिणीति चोपड़ा की दोस्ती पर क्या कहा

साइना नेहवाल ने परिणीति चोपड़ा को लेकर बात करते हुए कहा कि “अगर मैं इस बारे में सच बताऊं तो मैंने कभी नोटिस भी नहीं किया कि ऐसा कुछ है। हर कोई अपनी लाइफ में बिजी हैं मैं भी काफी व्यस्त हूं ट्रेनिंग और टूर्नामेंट इवेंट्स जैसी चीजों की वजह से इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। ऐसा नहीं था कि हम दोस्त बन गए थे हम जो भी कर रहे थे सब प्रोफेशनल था।”

परिणीति चोपड़ा संग रिश्ते की जानें साइना नेहवाल की सच्चाई

इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा को लेकर साइना नेहवाल ने यह भी कहा कि हम बिल्कुल प्रोफेशनली काम कर रहे थे मैं ज्यादा टाइम नहीं दे पाई। ऐसा नहीं कि हम किसी लंच या डिनर पर गए थे। डायरेक्टर साहब को मैंने अपनी जर्नी के बारे में बताया। हमने साथ में ज्यादा समय नहीं बिताया क्योंकि मैं ट्रेनिंग में व्यस्त चल रही थी। इतनी हमारी दोस्ती नहीं हुई कि हम किसी को फॉलो या अनफॉलो कर सके।

बता दे कि 2021 में साईना में परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल का किरदार निभाया था। इस बायोपिक को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिले थे और यूजर्स ने पसंद भी किया था। इस सब के बीच अब फॉलो भी बात ने सुर्खियां बटोर ली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026

Mushtaq Khan

सितम्बर 25, 2026