---Advertisement---

Saiyaara Song: ‘दिल आ गया…’ Ahaan Panday और Aneet Padda इश्क फरमाते दिखे! हर आशिक के लिए है यह रोमांटिक ट्रैक

Saiyaara Song: मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा का सैयारा सॉन्ग जारी किया गया जिसे देखने के बाद यूजर्स क्रेज़ी कमेंट कर रहे हैं। कहने में कोई शक नहीं है कि यह काफी लाजवाब है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2025 2:43 अपराह्न

Saiyaara Song
Follow Us
---Advertisement---

Saiyaara Song: मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली ‘सैयारा’ फिल्म से अहान पांडे अनीत पड्डा डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं इस सब के बीच सैयारा टाइटल ट्रैक जारी किया गया है जो निश्चित तौर पर हर आशिक के लिए है। Saiyaara Song जारी करते हुए कहा गया कि एक गाना जो प्यार करने वालों के लिए है और उसकी तलाश करने वालों के लिए है। अनन्या पांडे के भाई Ahaan Panday का Aneet Padda के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री और दिल जीत लेने वाला अंदाज देखकर आप फिदा हो जाएंगे। आइए देखते हैं सैयारा सॉन्ग में क्या है खास।

रोमांटिक ट्रैक Saiyaara Song में दिखा प्यार और रोमांस का गजब खेल

Credit- YRF

तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी की म्यूजिक के साथ इरशाद कामिल के लिरिक्स और फहीम अब्दुल्ला की आवाज में लोगों का दिल जीत लिया है। कहने में कोई शक नहीं है कि यह रोमांटिक ट्रैक वाकई काफी खूबसूरत है। अहान पांडे और अनीत पड्डा को साथ देखकर लोग क्रेजी है। वहीं 4 मिनट 8 सेकंड के इस सैयारा सॉन्ग को लेकर यूजर्स मदहोशी जाहिर करते हुए नजर आए है। टीजर को मिले प्यार के बीच अब इस गाने ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है

अहान पांडे और Aneet Padda के सैयारा सॉन्ग को देखने के बाद लोग क्रेजी

Saiyaara Song को देखने के बाद Ahaan Panday और अनीत पड्डा के गाने को लेकर लोग कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने कहा फहीम अब्दुल्ला ने फिर से अपनी मधुर आवाज से जादू चलाया यह बहुत जबरदस्त है। एक फैन ने लिखा बॉलीवुड म्यूजिकल एरा कमिंग बैक तो एक यूजर ने लिखा क्या गाना है दिल आ गया। एक यूजर ने कहा इस मास्टरपीस को रिलीज करने के बाद बॉलीवुड ने जबरदस्त खेल खेला है। अहान पांडे और Aneet Padda के इस सैयारा सॉन्ग को सुनकर लोग बेताबी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 25

सितम्बर 8, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 8, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 8, 2026

Nora Fatehi

सितम्बर 8, 2026