---Advertisement---

Saiyaara Teaser: क्या Mohit Suri और YRF चमका पाएंगे Ananya Panday के भाई Ahaan Panday की किस्मत! यूजर्स के रिएक्शन से सब हो जाएगा साफ

Saiyaara Teaser: अहान पांडे और अनीत पड्डा मोहित सूरी की फिल्म सैयारा में नजर आने वाले हैं और निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद अनन्या पांडे के भाई को लेकर क्या कह रहे हैं यूजर्स, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2025 12:57 अपराह्न

Saiyaara Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बना चुकी है लेकिन अब उनके कजिन Ahaan Panday की बारी है। आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘सैयारा’ से वह लोगों का दिल जीतने के लिए आ गए हैं लेकिन क्या फैंस का प्यार उन्हें मिल पाएगा। Saiyaara Teaser देखने के बाद यूजर्स के रिएक्शन से यह साफ हो जाएगा कि आखिर अहान पांडे की डेब्यू को लोगों से किस कदर प्यार मिल रहा है। क्या वह Aneet Padda का दिल जीतने में कामयाब हो पाएंगे यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है लेकिन इस सबके बीच में क्या है खास। आइए देखते हैं यूजर्स की प्रतिक्रिया।

रोमांटिक है Ahaan Panday और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा टीजर

Saiyaara Teaser वाकई काफी रोमांटिक है और इसे देखने के बाद आपको आशिकी 2 और उन सभी फिल्मों की याद आ जाएगी जिसमें जबरदस्त लव स्टोरी हुआ करती थी। 1 मिनट 15 सेकंड के इस सैयारा टीजर में Aneet Padda की आवाज आती है, “मुझे तसल्ली दे दे जो वह शब्द ढूंढ रहा है। एक सितारा ढूंढ रहा है दिल से यारा ढूंढ रहा है। सैयारा मतलब तारों में तन्हा तारा खुद जल के जो रोशन कर दे सारा वह आवारा ढूंढ रहा है दिल से यारा ढूंढ रहा है।” मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली आदित्य चोपड़ा और वाईआरएफ की सैयारा टीजर को देखने के बाद जाहिर तौर पर आप खो जाने वाले हैं।

Saiyaara Teaser को देख क्या मिला अहान पांडे को प्यार

लव, मिस्ट्री, सस्पेंस दर्द ट्विस्ट ट्रस्टी से भरपूर सैयारा टीजर वाकई काफी खास है और इसमें अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री शेयर करते हुए दिखे। वहीं इसे देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “मोहित सूरी के निर्देशन में हम कोई लव स्टोरी देखने वाले हैं उम्मीद है कि फिल्म पहले की तरह हो।” एक ने लिखा बॉलीवुड लव स्टोरी घिसा पीटा है। एक यूजर ने कहा इंटेंस तो एक ने फ्लॉप बताया।

Ahaan Panday और अनीत पड्डा की सैयारा फिल्म की बात करें तो यह 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026