---Advertisement---

Salaar Part 2: ‘द राजा साब’ से फैले रायते को समेटने के लिए क्या यह होगा प्रभास का मास्टरप्लान, स्पिरिट के बाद एक और तगड़ा सरप्राइज

Salaar Part 2: प्रभास की द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर पहले फ्लॉप हो गई हो लेकिन उन्हें लेकर इसके बाद एक खबरें आ रही है। जहां पहले स्पिरिट रिलीज को लेकर घोषणा की गई तो वहीं अब सालार 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 21, 2026 10:45 पूर्वाह्न

Salaar Part 2
Follow Us
---Advertisement---

Salaar Part 2: प्रभास की करियर की बात करें तो सालार भले ही सिनेमाघरों में फैंस द्वारा पसंद ना की गई हो लेकिन ओटीटी पर इसे खूब प्यार मिला। यही वजह है की सालार 2 को लेकर भी अफवाहें लगातार चल रही है। वहीं इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बहुत जल्द मेकर्स अनाउंसमेंट टीजर जारी करने के लिए तैयार है। वहीं सोशल मीडिया पर अब यह बातें बने भी लगी कि क्या द राजा साब से प्रभास ने जो रायता फैलाया है उसे समेटने की टीम लगी हुई है। जहां पहले उनकी फिल्म स्पिरिट की रिलीज तारीख अनाउंस की गई। वहीं अब सालार 2 को लेकर जो अपडेट सामने आई है वह फैंस को एक्साइटेड कर सकता है।

जानिए प्रभास की सालार 2 से क्या मिल सकता है सरप्राइज

सिर्फ 12 दिन प्रभास की द राजा साब की रिलीज को हुई है। मारुति की इस फिल्म को लेकर एक गजब क्रेज देखा जा रहा था लेकिन इसने सिर्फ 141 करोड़ का बिजनेस भारत में किया है। अब ऐसे में संदीप रेड्डी वांगा की इंतजार की जाने वाली स्पिरिट की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई जो 5 मार्च 2027 बताई गई है। वहीं इस सबके बीच अब खबर सामने आ रही है कि प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सालार 2 की अनाउंसमेंट टीजर 25 या 26 जनवरी को जारी किया जा सकता है।

Salaar Part 2 को लेकर क्या है अपडेट

सालार 2 को लेकर यह भी कहा जा रहा है की स्पिरिट का काम और प्री प्रोडक्शन एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। वहीं अनाउंसमेंट टीजर के बाद शूटिंग शुरू हो सकती है। वहीं जहां तक बात करें प्रभास के वर्कफ्रंट की तो सालार 2 के अलावा उनकी पाइपलाइन में फौजी, स्पिरिट कल्कि 2 जैसी कई बड़ी बजट की फिल्में है।

कब रिलीज हो सकती है प्रभास की सालार 2

ऐसे में सोशल मीडिया पर बातें बनाई जाने लगी है और कहा जा रहा है कि जिस तरह से द राजा साब दर्शकों के बीच फ्लॉप हुई प्रभास के फैंस पर इसका असर न पड़े इसलिए यह ट्रिक चली जा रही है। जो भी हो फैंस के बीच उनकी फिल्मों का इंतजार रहने वाला है। सालार 2 को लेकर यह अफवाह किस कदर सच साबित होती है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा क्योंकि कुछ रिपोर्ट में यह सिर्फ अफवाह ही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह 2028 में रिलीज हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026