---Advertisement---

Salaar Postponed: क्या Jawan का बढ़ता क्रेज़ देख डर गए इस फ़िल्म के मेकर्स? रिपोर्ट्स में सामने आई वजह 

Salaar Postponed: प्रभास स्टारर इस फ़िल्म का टीज़र जब से रिलीज़ हुआ है तभी से दर्शक इसको देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। मगर अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि फ़िल्म के निर्देशक प्रशांत नील इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने फ़िल्म की रिलीज़ को कुछ समय के लिए टाल दिया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 2, 2023 2:30 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Salaar Postponed: तेलुगु और हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रभास हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म ‘सालार’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। फ़िल्म जो इसी साल सितंबर के अंत में रिलीज़ होने वाली थी, अब खबरों की मानें तो मेकर्स द्वारा इसकी रिलीज़ को कुछ समय के लिए स्थापित कर दिया गया है। इसकी एक वजह शाहरुख़ खान की आने वाली फ़िल्म Jawan को बताया जा रहा है। 

क्यों स्थगित हुई प्रभास की Salaar?

प्रभास स्टारर Salaar इस साल रिलीज़ होने वाली बड़ी फ़िल्मों में से एक है, जो इस साल सितंबर के अंत में रिलीज़ होने वाली थी। मगर अब ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फ़िल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज़ को कुछ समय के लिए टाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फ़िल्म के निर्देशक प्रशांत नील इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर थोड़ा और काम करना चाहते हैं। हालांकि दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए फ़िल्म को ज़्यादा समय के लिए स्थगित नहीं किया जाएगा। इसे इसी साल नवंबर या अगले साल की शुरुआत में रिलीज़ किया जा सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि होम्बले फ़िल्म्स, जो प्रभास स्टारर इस फ़िल्म का निर्माण कर रही है, वह जल्द ही Salaar की नई रिलीज़ डेट का ऐलान करेगी। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Salaar के मेकर्स शाहरुख़ खान की वाली फ़िल्म Jawan का लोगों के बीच क्रेज़ देखकर डर गए हैं और इसीलिए अपनी फ़िल्म को शाहरुख़ की फ़िल्म के सामने रिलीज़ नहीं करना चाहते। खैर, वजह चाहे जो भी हो मगर Salaar के स्थगित होने से फ़िल्म के फैंस ज़रूर निराश होंगे। 

250 करोड़ के बड़े बजट में बनी है Salaar

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फ़िल्म Salaar में प्रभास अनदेखे एक्शन अवतार में नज़र आएंगे। फ़िल्म में उनके साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमार और जगपति बाबू भी मुख्य किरदारों में हैं। वहीं 250 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म का टीज़र इसी साल जुलाई से महीने में रिलीज़ किया गया था जिसपर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026