---Advertisement---

Lawrence Bishnoi है या…? ‘दबंग’ एक्टर Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई इतने करोड़ की फिरौती

Salman Khan: सलमान खान के फैंस को लगा झटका क्योंकि उन्हें एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है फिलहाल चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2024 11:57 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: दबंग (Dabangg), टाइगर (Tiger) और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धाक जमा चुके भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह सच है कि लोग उन्हें दिलो जान से चाहते हैं लेकिन बीते कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की तरफ से उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। ऐसे में सलमान खान के फैंस काफी परेशान हैं लेकिन इस सबके बीच एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई और बदले में करोड़ों की मांग की गई है। ऐसे में आखिर कौन है यह शख्स इस पर फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिला Salman Khan के लिए ये मैसेज

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को एक शख्स ने संदेश भेजा था जिसमें सलमान खान को लेकर धमकी दी गई। शख्स ने कहा है कि 2 करोड रुपए दिए जाए नहीं तो सलमान खान को जान से मार देगा। जब मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को यह मैसेज आया तो पुलिस जांच में जूट गई है और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

क्या Salman Khan को धमकी देने वाला शख्स है Lawrence Bishnoi

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को धमकी मिली है। अगर इस बारे में बात करें तो बिश्नोई गैंग की तरफ से पहले ही यह साफ किया गया है कि उन्हें पैसे नहीं बल्कि सलमान खान से माफी चाहिए। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को काले हिरण मामले में दोषी मानते हुए उनसे माफी की मांग कर रहा है।

Salman Khan को लगातार मिल रही है धमकी

वहीं जहां तक इस धमकी भरे मैसेज की बात करें तो इसे लेकर फिलहाल पूरी तरह से पुलिस एक्टिव है और जांच जारी है। वहीं सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को बीते दिन भी धमकी दी गई थी लेकिन इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद नोएडा से मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अब यह नया अज्ञात शख्स कौन है इस पर लोगों की नजरे रहेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026