Salman Khan: बकरीद के मौके पर भाईजान का ‘ओम’ मोड ऑन! जानें ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं’ देख क्या बोले फैंस?

Salman Khan: सलमान खान ने बकरा ईद के मौके पर 'मातृभूमि' का नया गाना 'मैं हूं' के रिलीज होने की जानकारी दी है. उन्होंने गाने की क्लिप के साथ ओम कैप्शन दिया है.

Salman Khan

Picture Credit: Google

Salman Khan: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं’  बकरीद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसकी जानकारी भाईजान ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो को जारी करके दी है. खास बात ये है कि, सलमान खान ने ओम लिखते हुए गाने के बारे में बताया है.  उनके इस कैप्शन की काफी तारीफ हो रही है. ये एक इमोशनल सॉन्ग है. जिसमें चित्रांगदा सिंह  के साथ  सलमान खान दिख रहे हैं.

सलमान खान ने ‘बकरीद’ के मौके पर ‘मातृभूमि’ के नए गाने ‘मैं हूं’  के साथ दिया ‘ओम’ कैप्शन

‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं’  श्रेया घोषाल और अयान लाल ने गाया है. इस गाने में सरहद पर गए सलमान खान को उनकी पत्नी याद कर रही हैं.  इसमें दोनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों को दिखाया गया है. प्यार और दर्द में डूबा ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ‘मैं हूं’ गाने का रोमांटिक वर्जन 14 फरवरी 2026 वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया गया था.लेकिन अब इसका सेड वर्जन आ रहा है. जो दिल को छूने वाला है.

देखें वीडियो

बकरीद के मौके पर शेयर किए गए इस गाने पर लाखों व्यूज, लाइक और कमेंट आ चुके हैं. ये गाना सुबह  4 बजे के आस-पास  इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इसीलिए काफी यूजर सलमान खान को बकरीद की मुबारकबाग देते हुए सोने की सलाह दे रहे हैं. वहीं, काफी लोग सलमान खान के बकरीद के मौके पर ओम लिखने से दंग हैं. वो सलमान खान से कमेंट में  इसका कारण पूछ रहे हैं.

Salman Khan की मातृभूमि फिल्म कब रिलीज होगी?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसमें कुछ बदलाव करने को कहा. जिसके कारण इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर मातृभूमि किया गया. फिलहाल इसके रिलीज की नई तारीख नहीं आ रही है. लेकिन कहा जा रहा है कि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जा सकता है. मूवी की कहानी को बेहतर करने के लिए इसका लगभग 40% से 60% हिस्सा दोबारा शूट किया गया है. नए सीन में रोमांस और लव स्टोरी को जोड़ा गया है. इस तरह की अफवाहें चल रही हैं.

 

Exit mobile version