Eid ul Adha 2026: बकरीद का त्योहार इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना जाता है और इस दिन कुर्बानी देकर जश्न मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनों से मुलाकात करते हैं और सभी शिकायत दूर करते हैं। वहीं इस खास दिन पर घर की महिलाएं सज संवरकर तैयार होती है। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं तो ईद उल अजहा 2026 पर आप बॉलिवुड सेलेब्स को कॉपी कर सकती हैं। मौनी रॉय से लेकर दीपिका पादुकोण तक के ये लुक आपके बकरीद को और भी स्पेशल बनाने के लिए परफेक्ट है।
मौनी रॉय का शरारा लुक Eid Ul Adha 2026 के लिए है बेस्ट
आइवरी कलर के शरारा सूट को आप स्टाइल कर सकते हैं जो वाकई काफी खूबसूरत है। रफल डिजाइन में यह चिकनकारी कुर्ता सेट आपके बकरीद को और भी स्पेशल बना सकता है। वहीं इस लुक के साथ आप नेकलेस और इयररिंग्स को फ्लॉन्ट कर सकते हैं जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी है।
दीपिका पादुकोण का पठानी कुर्ता डिजाइन है परफेक्ट
दीपिका पादुकोण की तरह फुल स्लीव कुर्ती को पठानी सलवार के साथ स्टाइल कर सकती हैं जो वाकई आपके ईद उल अजहा को खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। इसके लिए सिर्फ आपको इयररिंग्स की जरूरत है।
कृति सेनन का कस्टमाइज शरारा सूट है परफेक्ट
कृति सेनन की तरह आप पिंक कलर के कस्टमाइज सूट को स्टाइल कर सकती हैं जो काफी खूबसूरत है और आपके लुक को जबरदस्त बना सकता है। इसके साथ आप मिनिमम टीका और चोकर डिजाइन में नेकलेस को स्टाइल करें। हाथों में बैंगल्स के साथ कृति सेनन ने लुक को कंप्लीट किया।
आलिया भट्ट की तरह कोई सिल्क कुर्ता को करें ईद उल अजहा पर फ्लॉन्ट
लॉन्ग कुर्ता और प्लाजो सेट के साथ हैवी सिल्क दुपट्टे को अगर आप आलिया भट्ट की तरह स्टाइल करती हैं तो हर किसी की नजर आप पर होने वाली है। सिर्फ ईयररिंग्स के साथ आप इसे ट्राई कर सकते हैं। लोग इसे देखने वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
अनन्या पांडे से करें अनारकली कुर्ता सेट का फैशन कॉपी
अनन्या पांडे की तरह आप ऑरेंज कलर के एंब्रायडरी कुर्ता सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ ऑर्गेन्जा दुपट्टा आपके लुक को रॉयल टच देने के लिए काफी है। आप इसके साथ सिर्फ इयररिंग्स को फ्लॉन्ट करें जिसे देखकर सब आपकी तारीफ करेंगे।
