---Advertisement---

क्या वाकई रोनाल्डो ने सरेआम Salman Khan को इग्नोर कर की बेइज्जती! वीडियो देखने के बाद KRK ने उड़ाई खिल्ली

Salman Khan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान और फुटबॉल प्लेयर रोनाल्डो एक साथ नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस दौरान रोनाल्डो ने भाईजान को इग्नोर किया। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसे में केआरके ने भी सलमान खान की चुटकी ली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 4:54 अपराह्न

salman khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह बात सच है कि उन्हें लोग खूब प्यार करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब होते हैं। इस बीच एक खबर काफी चर्चा में है जिसमें यह बात सामने आ रही है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सलमान खान को इग्नोर किया है। जी हां, इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर मानो सनसनी मच गई। ऐसे में आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और क्यों सलमान खान और रोनाल्डो आ गए हैं लाइमलाइट में। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर मजे ले रहे हैं और इस लिस्ट में केआरके का भी नाम शामिल है।

क्या सलमान को रोनाल्डो ने किया इग्नोर

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोनाल्डो सलमान खान को पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में इग्नोर कर वह आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया रोड्रिग्ज के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि सलमान खान को रोनाल्डो ने इग्नोर किया है।

यह है पूरा माजरा

दरअसल हाल ही में सलमान खान सऊदी अरब स्थित रियाद पहुंचे थे जहां टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनो के बीच मुक्केबाजी का मैच का लुत्फ उठाने भाई जान भी वहां नजर आए थे। वहीं इस दौरान प्लेयर अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। सलमान के पास में ही रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे हुए नजर आए। दोनों एग्जिट करते हुए भी दिखे। रोनाल्डो और सलमान एक साथ नजर भी आते हैं लेकिन इस दौरान फुटबॉल प्लेयर उन्हें नजरअंदाज करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रोनाल्डो वहां सबसे मिले लेकिन सलमान खान को उन्होंने इग्नोर किया।

केआरके ने कहीं ये बात

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां फैंस एक तरफ सलमान खान को सपोर्ट करना है तो दूसरे लोग रोनाल्डो को। वहीं खुद को क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान भी इस पर मजे लेते हुए नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक बार फिर सलमान खान को ट्रोल करते दिखे। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रोनाल्डो विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी है और वह बॉलीवुड के छोटे-मोटे अभिनेताओं को नहीं पहचानते।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026