---Advertisement---

हॉलीवुड वाइब्स! Salman Khan ने सिगरेट और फर्जी दोस्तों को बताया स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, Sohail Khan के इस क्लिप को देख लोग हुए क्रेजी

Salman Khan: सलमान खान ने सोहेल खान क्लिप को शेयर करते हुए लोगों को खास मैसेज देते हुए नजर आए। आइएदेखते हैं क्या कहा उन्होंने सिगरेट को लेकर जो है चर्चा में और फैंस इसे देखकर हॉलीवुड वाइब्स बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2025 1:01 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: सोहेल खान के एक क्लिप को शेयर करते हुए सलमान खान ने सिगरेट को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया। निश्चित तौर पर फैंस के लिए यह पोस्ट काफी खास है। इस पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन और Salman Khan के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। पोस्ट में Sohail Khan को टैग करते हुए उन्होंने लोगों को जो खास मैसेज दिया वह फैंस के दिल जीतने के लिए काफी है। आइए देखते हैं इसे देखकर क्या कह रहे हैं यूजर्स और क्यों बता रहे हैं हॉलीवुड वाइब्स। सोहेल खान का यह पोस्ट लोगों को एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है।

Salman Khan की तरह सोहेल खान की एक्टिंग का नहीं है जवाब

अर्जुन सन ऑफ वैजयंती से शेयर किए गए इस क्लिप में पहले Sohail Khan सिगरेट पीते हुए नजर आते हैं और फिर कहते हैं अब सिगरेट खत्म। वह सिगरेट फेंक देते हैं। सिगरेट फेकने के बाद वह वहां मौजूद गुंडों की जिस तरह से धुलाई करते हैं यह उनके एक्शन को दिखाने के लिए काफी है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सलमान खान के भाई सोहेल खान अपने एक्शन अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं और वहां मौजूद सभी गुंडे की बोलती बंद हुई पड़ी है।

सलमान खान के मैसेज पर लोगों का आया दिल

Salman Khan ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, “जागो सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और फर्जी दोस्त भी। यह सब परिवार के बारे में है। इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने यह भी बता दिया कि सिगरेट पीना और फर्जी दोस्त दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। एक फैन ने लिखा, “लव यू सलमान खान गोल्डन हार्ट मैन।” एक यूजर ने कहा, “भाई आप फायर हो।” एक ने लिखा क्या बात है भाई जान। एक ने कहा दो भाई दोनों तबाही तो एक ने हॉलीवुड वाइब्स।

सलमान खान और Sohail Khan की जुगलबंदी को देखने के बाद यूजर्स क्रेज़ी नजर आ रहे हैं और इस बात में कोई शक नहीं है जब भी Salman Khan अपने भाइयों के साथ दिखते हैं तो वे चर्चा में आ जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026