---Advertisement---

Salman Khan के ‘अकेलेपन’ को सोच फैंस का बढ़ा टेंशन! बना ब्रेकिंग न्यूज तो मातृभूमि एक्टर ने पकड़ा माथा, कहा ‘चिल मारो यार…’

Salman Khan: अपने कृप्टिक पोस्ट में मातृभूमि एक्टर ने ऐसा क्या लिखा जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। जब फैंस परेशान हुए तब उन्होंने पोस्ट के जरिए चुप्पी तोड़ी और सच्चाई बताते हुए नजर आए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2026 10:43 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड फिल्मों के भाईजान जो अक्सर अपनी दरियादिली को लेकर जाने जाते हैं। फैंस उनपर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच बीते दिन सलमान खान ने तन्हाई और अकेलेपन को लेकर एक कृप्टिक पोस्ट लिखा जो ब्रेकिंग न्यूज बन गया। हालांकि इस एक पोस्ट को देखते ही उनके फैंस टेंशन में आ गए और इंटरनेट पर तरह तरह की बातें बनाई जाने लगी। यहां तक कि सलमान खान के दिल टूटने जैसी खबरें आने लगी और आखिरकार एक्टर को इस पर चुप्पी तोड़नी पड़ी। मातृभूमि एक्टर ने कहा कि वह पोस्ट उनके लिए नहीं था।

Salman Khan ने बताया क्या है क्रिप्टिक पोस्ट के मायने

सलमान खान ने अपने कृप्टिक पोस्ट की सच्चाई बताते हुए कहा, “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा, कमाल का परिवार और दोस्त हैं तो मैं अकेला कैसे रह सकता हूं जब मेरे पास तुम लोग, तुम्हारी शुभकामनाएं और दुआएं हैं तो मैं अकेला कैसे रह सकता हूं? मैं सबसे बड़ा ना—शुक्र होता। कभी कभी लोगों के साथ रह कर पक जाता हूँ इसके लिए कुछ मी-टाइम, बस… इस बार कोई फोटो नहीं—ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया। मम्मी पूछ रही है, ‘क्या हुआ बेटा?’ चिल मारो यार।”

सलमान खान ने ऐसा क्या लिखा था जिससे तनाव में आए फैंस

इससे पहले सलमान खान ने कहा था कि “मैं खुद से, अपने आप के साथ रहने के 2 तरीके, अकेला और एकाकी, अकेलापन आपकी पसंद से होता है और तब अकेलापन होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता….. अब इसके आगे आप यह पता लगाइए कि आपको क्या करने की जरूरत है।” इस दौरान उन्होंने अपनी एक इंटेंस तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह खुद में खोए दिखे थे। इसे लेकर लोग बात बनाने लगे कि आखिरकार सलमान खान ने क्यों तन्हाई और अकेलेपन की बात की है। हालांकि अब एक्टर ने इस पर सफाई देकर लाखों फैंस को राहत की सांस दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान चित्रांगदा सिंह के साथ मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में नयनतारा के साथ भी फिल्म है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026