---Advertisement---

Salman Khan की हुई इस एक्ट्रेस के साथ मुलाकात तो वीडियो हुआ वायरल, भाईजान का ‘जलवा’ वाला डांस देख डोलने लगे फैंस

Salman Khan: अपने आईकॉनिक गाने 'जलवा' पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं सलमान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देख लोग कर रहे हैं तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2024 6:24 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बहुत जल्द ‘सिकंदर‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस सबके बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तरफ वह ‘हम साथ साथ हैं’ एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के साथ दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ वह अपने बेस्ट सॉन्ग जलवा पर तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर तैयार लुटाने के लिए मजबूर हो गए और सिकंदर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं।

इस तरह से मिले Salman Khan और Sonali Bendre

एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपनी ‘हम साथ साथ है’ को स्टार सोनाली बेंद्रे के साथ मुलाकात करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान वे एक दूसरे को हग करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक बार फिर इस जोड़ी को साथ लाने की मांग करने लगे।

यहां हुई Salman Khan और Sonali Bendre की मुलाकात

सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की मुलाकात मुंबई में इवेंट के दौरान हुई जिसमें इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने के लिए एक स्पेशल आयोजन किया गया है। इसका नाम बच्चे बोले मोरिया है। इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने की पहल में सलमान खान आगे हैं और इस दौरान न सिर्फ उन्होंने गाना गया बल्कि अपने धमाकेदार डांस से लोगों को हैरान कर गए।

Salman Khan का धमाकेदार डांस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि सलमान खान पुलिस और देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के सामने धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अपनी फिल्म ‘वांटेड’ के गाने ‘जलवा’ पर जिस तरह से धमाल मचाते हुए नजर आए वह लोगों को फिदा करने के लिए काफी है। जहां तक सलमान खान के लोग के बात करें तो उन्होंने ब्लू डेनिम को ग्रे टीशर्ट के साथ फ्लॉन्ट किया और उनके अंदाज पर लोग फिदा हो गए।

इस फिल्म में दिखेंगे Salman Khan

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द रश्मिका मंदांना और प्रतीक बब्बर के साथ सिकंदर फिल्म में नजर आने वाले हैं जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026