---Advertisement---

क्या Lawrence Bishnoi से डरकर मुंहमांगी कीमत चुकाने के लिए तैयार थे Salman Khan? चौंकाने वाला दावा आया सामने

सलमान खान को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में आए भाईजान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2024 6:21 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और सलमान खान (Salman Khan) के बीच लगातार कोई ना कोई खबर आ रही है। इस सब के बीच लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद विवाद एक बार फिर बढ़ गया। रमेश ने यह दावा किया है कि सलमान खान ने ब्लैंक चेक ऑफर किया जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। निश्चित तौर पर यह झटके से कम नहीं है और सलमान खान को लेकर इस तरह से सवाल उठाना एक बड़ी बात है। रमेश बिश्नोई के दावे ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Lawrence Bishnoi को सिर्फ Salman Khan से चाहिए माफी

NDTV के साथ इंटरव्यू में रमेश बिश्नोई में कहा है कि उन्हें सिर्फ सलमान खान से माफी ही चाहिए काले हिरण मामले में। उन्होंने कहा कि पूरा बिश्नोई समुदाय लॉरेंस बिश्नोई के साथ है और वह भी सिर्फ माफी की मांग कर रहे हैं।काले हिरण के मामले में सलमान खान को सजा नहीं हुई और ऐसे में लोगों का खून खौला हुआ है हमें पैसे नहीं सिर्फ माफी चाहिए।

Salman Khan के पिता Salim Khan बोल रहे Lawrence Bishnoi को लेकर झूठ

रमेश ने कहा कि सलीम खान झूठ बोल रहे हैं क्योंकि उन्होंने यह कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई को सिर्फ पैसे चाहिए तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि सलमान खान की तरफ से हमें ब्लैंक चेक ऑफर हुआ था लेकिन हमने उसे मना कर दिया था। इस बारे में रमेश बिश्नोई ने कहा कि “मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि सलमान खान उनके सामने एक चेक बुक लेकर आए थे और कह रहा था कि अगर हमें पैसे की भूख होती तो हम उस समय ही ले लेते।”

Salim Khan ने Lawrence Bishnoi और Salman Khan के लिए कहीं थी ये बात

गौरतलब है कि बीते दिन सलीम खान ने कहा था कि सलमान खान किसी से माफी नहीं मांगेगा। उन्हें धमकी दी जा रही है क्योंकि बिश्नोई गैंग को सिर्फ पैसे चाहिए लेकिन अब रमेश बिश्नोई का यह बयान चर्चा में है और हर कोई सच्चाई जानने के लिए बेताब है। यह सच है कि सलमान खान के फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कमिटमेंट को लेकर सलमान टाइप सिक्योरिटी के बीच काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome to the Jungle Movie Review

जून 26, 2026

Arjun Kapoor

जून 26, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Welcome To The Jungle Advance Booking

जून 25, 2026