---Advertisement---

Salman Khan ने खास अंदाज में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा किया रिवील, कहा- ‘जीन्स में है प्यार और केयर’

Salman Khan: सलमान खान अपनी भांजी के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंकाते हुए नजर आए। दरअसल हालिया पोस्ट में उन्होंने मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर दिया है। फोटो को देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। भाईजान के इस पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं कुछ लोगों का दिल टूट गया है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 9, 2023 9:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते दिन चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने एक मिस्टी गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की थी। फैंस को चौंका दिया था क्योंकि उन्होंने चेहरे को रिवील नहीं किया। इसे देखने के बाद फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि आखिर यह हसीना है कौन। वहीं अब एक्टर ने एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को मिस्टी गर्ल की झलक दिखा दी है। इसे देखने के बाद एक बार फिर लोग चौंक गए हैं। इस हसीना को सलमान खान की गर्लफ्रेंड मान रहे थे और यह भी कह रहे थे कि क्या चुपचाप सलमान खान ने शादी कर ली है। हालांकि इस सब के बीच अब एक्टर ने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील किया है।

सलमान खान ने की यह घोषणा

मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील करते हुए इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने एक पोस्ट भी लिखा जिसमें वह एक बार फिर अपने अंदाज से चर्चा में आ गए। बता दें कि यह हसीना कोई और नहीं बल्कि उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री है। जी हां, सलमान खान ने अपनी भांजी के साथ फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है और एक स्पेशल अनाउंसमेंट भी की है। दरअसल अलीजेह अग्निहोत्री अब बीइंग हुमन क्लॉथिंग वूमेन कलेक्शन की फेस होंगी जिसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

फोटोज में मामू और भांजी की खास झलक

जहां तक पहली तस्वीर की बात करें तो इसमें अलीजेह अपने मामू को पीछे से हग करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान दोनों डेनिम लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में मामू और भांजी ब्लैक कलर में ट्विन करते हुए दिखाई दिए। दोनों का अंदाज काबिले तारीफ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “जीन्स में है प्यार और केयर। हम वैसे ही हैं जैसे हम हैं।” तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अलीजेह पर लोग प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का दिल टूट गया है जिन्हें लग रहा था कि यह कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की गर्लफ्रेंड है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raghav Juyal

जून 29, 2026

Salman Khan

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Anil Kapoor

जून 29, 2026

Leave a Comment