---Advertisement---

‘आपके साथ उड़ने में मजा आएगा…’ कैप्टन स्मित मच्छार को सलामी ठोकते दिखे Salman Khan, पायलट जी की इस तरह की वाहवाही

Salman Khan: हवा में को पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला किया लेकिन अपनी बहादुरी से जिस तरह से पायलट ने लोगों की जान बचाई उसकी दुनिया भर में तारीफ हो रही है। बॉलीवुड एक्टर ने भी खास पोस्ट लिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2026 11:08 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 हवा में थी और पायलट को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि को पायलट उस पर हमला कर देगा। 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाकर देसी ही नहीं दुनिया भर में परचम लहराने वाले कप्तान स्मित मच्छार की हिम्मत की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां बीते दिन भारत के प्रधानमंत्री ने घायल पायलट से बात की और उनकी तारीफ की है। वहीं इस सबके बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी स्मित मच्छार को लेकर पोस्ट दिया जो फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और किस तरह एक्टर ने उनकी तारीफ की है।

Salman Khan ने स्मित मच्छार को भेजा संदेश

सलमान खान ने x प्लेटफार्म पर लिखा, ” कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं आपके साथ उड़ने में मजा आएगा.. शाबाश भाई.. कैप्टन।”

कैसे दुनियाभर में अपनी बहादुरी से चर्चा में आए स्मित मच्छार

बता दे कि 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को पायलट ने चाकू से स्मित मच्छार पर हमला किया। उस दौरान वह घायल हो गए बावजूद इसके अपनी हिम्मत और सूझबूझ से उन्होंने क्रू मेंबर्स और बाकी मौजूद यात्रियों की जान बचाई। रिपोर्ट की बात करें तो करीब 170 से ज्यादा लोगों की जान पर बात आ सकती थी। कॉकपिट का दरवाजा खोला और स्मित मच्छार ने जिस तरह से लोगों की जान बचाई उसे लेकर सलमान खान भी तारीफ करने पर मजबूर हो गए।

कैसे जान की बाजी लगाकर हीरो बने स्मित मच्छार के फैन हुए सलमान खान

रिपोर्ट की माने तो को पायलट ने इस घटना को अंजाम फ्लाइट को क्रैश करने के लिए किया। फिलहाल हर तरीके से जांच की जा रही है और असली वजह जानने के लिए लगातार तलाश जाहिर है। जाहिर तौर पर दुनिया भर में फिलहाल पायलट की वाहवाही हो रही है जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर एक बड़ी त्रासदी को रोकने में सफल रहे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026

Prahaar Movie Review

अक्टूबर 16, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026