---Advertisement---

‘रानी आ गई…’ Salman Khan ने चोरी की शाहरुख खान की यह ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ हीरोइन, क्या वामशी की फिल्म के लिए साबित होगी लकी

Salman Khan: शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली नयनतारा के साथ अब सलमान खान की जोड़ी बनने वाली है। वामशी पेडीपल्ली ने उन्हें अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2026 4:42 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म में जोड़ी बनाने वाली नयनतारा अब भाईजान के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वामशी पेडीपल्ली संग फिल्म की अनाउंसमेंट की गई। उसके साथ ही प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ धमाका करने की पूरी जानकारी दी गई। इस सबके बीच अब हीरोइन की भी घोषणा कर दी गई है और कथित तौर पर नयनतारा को रानी बताते हुए मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। क्या जवान की तरह शाहरुख खान के लिए यह एक्ट्रेस साबित होने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है और डायरेक्टर वामशी पेडीपल्ली के साथ सलमान खान क्यों चर्चा में हैं।

Salman Khan की बनी नयनतारा के साथ जोड़ी

वामशी पेडीपल्ली की फिल्म पर मेकर्स ने इस बात की घोषणा करते हुए सलमान खान की हीरोइन से फैंस को मिलवाते हुए लिखा, “रानी आ गई है बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की मिसाल नयनतारा सलमान खान और वामशी पेडीपल्ली की फिल्म से जुड़ गई है। एक बेहद खास प्रोजेक्ट के लिए आपका हमारे साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।”

क्या वामशी पेडीपल्ली की फिल्म से धमाका कर पाएगी सलमान खान संग नयनतारा

सलमान खान के साथ नयनतारा को देखना भी काफी एक्साइटमेंट की बात हो सकती है और निश्चित तौर पर फैंस को कुछ फ्रेश मिलने वाला है। ऐसे में इस कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि नयनतारा के साथ सलमान खान की जोड़ी धमाका करने वाली है। इसे लेकर अपडेट का फैंस को इंतजार रहने वाला है क्योंकि अभी तो सिर्फ अनाउंसमेंट हुई है।

कब रिलीज हो सकती है सलमान खान की नयनतारा संग फिल्म

वामशी पेडीपल्ली निर्देशित फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा को देखना और दिल राजू को प्रोड्यूसर करके तौर पर देखना निश्चित तौर पर काफी एक्साइटिंग होने वाला है। वहीं कहा जा रहा है कि यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज हो सकती है। अप्रैल 2026 में यह ऑन फ्लोर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026