---Advertisement---

Salman Khan: नारंगी पठानी कुर्ते पायजामे के साथ कव्वाली टोपी पहने दिखे भाईजान, फैंस बोले ‘बवाल आ रे ला है’

Salman Khan इन दिनों अपने कई आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भाईजान का एक ग़ज़ब का लुक वायरल हुआ है। इसमें वह नारंगी रंग के पठानी कुर्ते पायजामे के साथ सिर पर एक क़व्वाली टोपी पहने नज़र आ रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 5, 2023 9:22 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान फैंस को सरप्राइज़ कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता ने अपने गंजे लुक से फैन्स को हैरान किया था। इसके बाद उन्होंने टाइगर 3 के पोस्टर के साथ फ़िल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान करके फैंस को खुश किया था। वहीं इस बार सलमान का नारंगी पठानी कुर्ते और पायजामे में एक देसी लुक सामने आया है जो फैन्स का ध्यान खींच रहा है। 

नारंगी रंग की पठानी आउटफ़िट पहने सामने आया Salman Khan का नया लुक 

दरअसल सोशल मीडिया पर Salman Khan की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह नारंगी रंग के पठानी कुर्ते पायजामे के साथ गोल्ड रंग की नेहरू जैकेट और सिर पर एक क़व्वाली टोपी पहने नज़र आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी खास प्रोजेक्ट की शूटिंग से लौंट रहे हैं। वहीं यह शूटिंग उनकी किसी आगामी फ़िल्म की है या किसी और प्रोजेक्ट की, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। 

इसी बीच आईं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Salman Khan का यह लुक उनके रियलिटी शो बिग बॉस 17 के लिए है। खबरों की मानें तो सलमान ने अपने पॉपुलर शो  के लिए एक प्रोमो शूट किया है जिसके लिए उन्होंने ऐसा लुक अपनाया है। 

भाईजान का लुक देख फैंस हुए उत्सुक 

Salman Khan को इस लुक में देखकर उनके फैन्स काफ़ी उत्साहित हैं। वह जानना चाहते हैं कि आख़िर भाईजान ने नए लुक के पीछे की क्या वजह है। एक यूज़र ने वायरल तस्वीरों के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “कुछ तो बवाल आ रे ला है।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “ओह माय गॉड! क्या मूवी होगी यार।” तीसरे यूज़र ने लिखा “भाई की नई झलक।”

इसी बीच कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो सलमान की इन तस्वीरों पर मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “टाइगर 4 विद कवाली चैप्टर वन।” दूसरी यूज़र में लिखा “अन्ना हज़ारे होगा या केजरीवाल”। वहीं तीसरे यूज़र का कमेंट सबसे मज़ेदार था जिसने लिखा “अशरफ़ अली लौट आया है”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “लगता है अखिलेश यादव की बायोपिक कर रहे हैं सलमान भाई”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026