---Advertisement---

सिकंदर की तरह ना हो हाल क्या इसलिए Salman Khan बनाएंगे थिएटर से दूरी! जानिए ‘मातृभूमि’ ओटीटी रिलीज की सच्चाई

Salman Khan: क्या थिएटर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि, आइए जानते हैं इसे लेकर पूरी खबर क्या है जो निश्चित तौर पर फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 3:37 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि के तौर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में इसे लेकर एक के बाद एक अपडेट फैंस को देखने को मिल रही है। वही अब अफवाहें उड़ी कि कि सलमान खान की फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में लोग तरह तरह की बातें बना रहे हैं जहां लोगों का कहना है कि सिकंदर की तरह एक बार फिर सलमान खान को मातृभूमि से मात ना खाना पड़े इसलिए उन्होंने ओटीटी का रास्ता अपनाया है। हालांकि मातृभूमि को लेकर सूत्र ने जो कहा वह आपको हैरान कर सकता है।

क्या है मातृभूमि को लेकर Salman Khan की प्लानिंग

इस बारे में चुप्पी तोड़ते हुए करीबी सूत्रों ने कहा कि “सलमान खान एक मेगा स्टार हैं और उन्होंने ‘मातृभूमि’ को ग्रैंड स्केल पर बनाया है। यह थिएटर के लिए बनी फिल्म है। ऐसे सलमान खान और निर्देशक अपूर्वा लखिया मातृभूमि को सिनेमाघर में रिलीज करेंगे।”

आखिर कब रिलीज होए सकती है मातृभूमि

ऐसे में इतना तो तय है कि सलमान खान मातृभूमि को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज करने वाले हैं। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यह बैटल ऑफ़ गलवान के नाम पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस मातृभूमि कर दिया गया है। कहा जा रहा था कि यह 15 मई 2026 को रिलीज हो सकती है लेकिन अब 14 अगस्त 2026 की तारीख बताई जा रही है। हालांकि मेकर्स फिल्हाल इसपर चुप हैं।

क्या सलमान खान करेंगे मातृभूमि से वापसी

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने काफी अच्छी तैयारी की है। कहा जा रहा है कि देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को लोग पसंद कर सकते हैं। यह सच है कि पिछले लंबे समय से भाईजान को उसे कदर बॉक्स ऑफिस पर प्रतिक्रिया नहीं मिली है जितनी उनकी फैन फॉलोइंग है लेकिन अब इस सबके बीच मातृभूमि को लेकर लोगों में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026