क्या 39 की उम्र में मां बनने से Samantha Ruth Prabhu को है परेशानी! अब लेंगी मैटरनिटी लीव, 3 साल पहले भी इस वजह से लिया था ब्रेक

Samantha Ruth Prabhu: राज निदिमोरु के साथ शादी के बाद अब एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली है। ऐसे में मैटरनिटी लीव की घोषणा कर दी लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी उन्होंने करियर से ब्रेक लिया था। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Samantha Ruth Prabhu

Photo Credit- Google Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: राज निदिमोरु के साथ शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दे दी है और उन्होंने बीते दिन अपनी प्रेगनेंसी की पुष्टि कर दी। तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने मैटरनिटी लीव की घोषणा की है और उन्होंने कहा है कि वह वह वापस आएंगी। 2025 में राज के साथ सीक्रेट शादी करने के बाद बीते दिन मां इंटी बंगारम की सक्सेस मीट के दौरान लोगों को इस बारे में खुशखबरी शेयर करते हुए दिखी। 3 साल पहले भी सामंथा रुथ प्रभु ने ब्रेक की घोषणा की थी।

प्रेग्नेंसी की Samantha Ruth Prabhu ने की इस तरह घोषणा

फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए सामंथा रुथ प्रभु कहती है कि “हेल्थ को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा। मैं मैटरनिटी लीव पर जाऊंगी लेकिन फिर वापस लौटेगी।” उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं।

मां बनने की फीलिंग्स पर क्या बोली थी सामंथा रुथ प्रभु

39 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशी लोगों के साथ शेयर की है लेकिन क्या आपको पता है समांथा रुथ प्रभु पहले प्रेगनेंसी को लेकर कई दफा बात कर चुकी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बढ़ती उम्र के बीच प्रेगनेंसी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “मुझे नहीं लगता की बहुत देर हो चुकी है। मैं अभी मां बनने का सपना देखती हूं और हां निश्चित मैं मां बनना चाहूंगी। मैं हमेशा मां बनना चाहती थी। यह बहुत ही खूबसूरत अनुभव है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। लोग अक्सर इसे लेकर चिंता करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि जिंदगी में ऐसा कोई समय नहीं होता जब आप मां नहीं बन सकते।”

क्यों पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया था ब्रेक

गौरतलब है कि साल 2022 में सामंथा रुथ प्रभु को मायोसिटिस का पता चला था। इस बीमारी के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से हुए तनाव से उबरने के लिए उन्होंने 2023 में एक्टिंग से एक लंबा ब्रेक लिया था। हालांकि उसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की है।

रिपोर्ट की माने तो फिलहाल सामंथा रुथ प्रभ अपनी पहली तिमाही में है और दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी।

 

 

 

Exit mobile version