क्या मां बनने की तैयारी में है Samantha Ruth Prabhu? न्यूट्रिशनिस्ट से पूछा रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए टिप्स, जानें क्या मिला जवाब

Samantha Ruth Prabhu: हार्मोनल बदलाव की वजह से आपके शरीर पर इसका बहुत असर पड़ता है लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ 4 टिप्स को फॉलो करके आप 70% हार्मोनल समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। यह आपके भी प्रोडक्टिव हेल्थ के लिए जरूरी है।

Samantha Ruth Prabhu

Photo Credit- Google Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी है जिनकी बॉलीवुड में भी एक अलग पहचान है और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। इनमें से एक नाम है सामंथा रुथ प्रभु जो 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। उन्होंने हाल ही में राज निदिमोरु के साथ शादी की थी और इसके बाद चर्चा में है। नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद उनकी यह शादी काफी सुर्खियों में रही थी लेकिन इस सब के बीच उनकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां उन्होंने टॉप न्यूट्रिशनिस्ट राशि चौधरी से रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर सवाल करती हुई दिखी।

क्या सामंथा रुथ प्रभु बच्चे की कर रही प्लान

न्यूट्रीशनिस्ट राशि चौधरी से सामंथा रुथ प्रभु कहती है कि आप देश की टॉप न्यूट्रीशनिस्ट है और काफी महंगी भी है। ऐसे में आप हमारे श्रोताओं को बताएं कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए कौन से टिप्स है। सामंथा ने न्यूट्रीशनिस्ट से ओवरऑल हेल्थ के लिए टिप्स मांगती हुई नजर आई सामंथा रुथ प्रभु के पॉडकास्ट में एक्सपर्ट ने 4 ऐसी चीज शेयर की जिससे आप 70% तक हार्मोनल समस्याएं ठीक कर सकते हैं। वहीं फैंस ऐसे में यह कहते नजर आ रहे हैं कि क्या सामंथा बेबी प्लान कर रही है।

दिन की शुरुआत में फैट का रहना है जरूरी

सामंथा रुथ प्रभु से न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं की सबसे पहले आपको अपने डायट की शुरुआत फैट से करनी पड़ेगी। इसके लिए आप नट्स या फिर बादाम का सेवन कर सकते हैं। वह कहती हैं कि बहुत सी महिलाओं में हार्मोनल प्रॉब्लम्स होते हैं लेकिन आप इसे कंट्रोल नहीं कर सकते अगर आप अपना ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

ब्रेकफास्ट में प्रोटीन की है जरूरत

आप अपने शरीर को कितना प्रोटीन दे रहे हैं इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। अंडे और दाल आप खा सकते हैं। 20 से 30 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।

कार्ब के साथ फाइबर का ध्यान रखें

सामंथा रुथ प्रभु से न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि आप अपने फाइबर के साथ-साथ कार्ब के अनुपात को सामान रखें। जब आप कार्ब ले रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप समान मात्रा में सब्जी का भी सेवन कर रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu डिनर की टाइमिंग सुन रह जाती है हैरान

न्यूट्रिशनिस्ट की इस बात को सुनकर सामंथा रुथ प्रभु हैरान हो जाती है लेकिन वह कहती हैं कि 5:30 बजे से पहले आप अपने डिनर को खत्म करें। यही आपके लिए एक मात्र उपाय है कि आप अपने परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

इसके साथ ही न्यूट्रीशनिस्ट ने यह बताया कि हार्मोन से जुड़ी समस्याएं अचानक नहीं होती है। ब्लड शुगर में अचानक गिरावट के साथ-साथ शरीर में पुरानी सूजन जो पीरियड्स के दौरान दर्द, मूड में बदलाव वजन कम ना होना और थकान के रूप में सामने आता है।

ऐसे में आप इन 4 टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

Exit mobile version