Udta Teer Box Office Collection Day 10: सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने रविवार को मेकर्स को राहत की सांस दी है। क्योंकि जब से ये स्पाई कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई है। तब से इसका कलेक्शन काफी गिरा हुआ है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है। मूवी को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी ये 2 से 4 करोड़ की प्रतिदिन कमाई पर अटकी हुई है। लेकिन रविवार को फिल्म ने मेकर्स को बड़ी राहत दी है। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि, फिल्म फ्लॉप होने से बच गई है।
Udta Teer Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?
उड़ता तीर फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 5114 शोज से हुई है। भारत में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की ये कॉमेडी फिल्म टोटल कमाई 50.25 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, उड़ता तीर ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपए कर लिया है। मूवी का बजट 65 करोड़ के आस-पास है। अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो बहुत जल्द अपना बजट निकाल लेगी और फ्लॉप हेने से बच जाएगी। इस कॉमेडी फिल्म को आकाश ए कोशिक ने बनाया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘उड़ता तीर’ फिल्म की सबसे बड़ी चुनौतियां
इस कॉमेडी फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती रजनीकांत की मूवी’जेलर 2 ‘और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ है। इन दोनों फिल्मों के कारण सारा-आयुष्मान की फिल्म को शोज और स्क्रीन बहुत ही कम मिले। भारत और पाकिस्तान के बीच घूमती इस कॉमेडी फिल्म को शुरुआत से ही मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। जिसके कारण ऑडियंस और फैंस इसे देखने से बच रहे थे। लेकिन अब ये फिल्म अपनी लागत निकालने के करीब बहुत ही तेजी से बढ़ रही है।
