Udta Teer Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई काफी कम हो गई है। एक हफ्ते में ही इस स्पाई कॉमेडी फिल्म का दम निकलता हुआ दिख रहा है। क्योंकि थिएटर में दर्शकों और फैंस का भयंकर अकाल पड़ा हुआ है। बीते दिन भी फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी वीकेंड पर इसे देखना प्लान कर रहे हैं तो टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जरुर जानें।
Udta Teer Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?
‘उड़ता तीर’ फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 5013 शोज से हुई है। भारत में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की ये फिल्म टोटल कलेक्शन 40.28 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपए हो चुका है। ‘उड़ता तीर’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 50.03 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 65 करोड़ के आस-पास है। जिस तरह से फिल्म की कमाई प्रति दिन दो से तीन करोड़ पहुंच गई है। अगर ये इसी रफ्तार से घटती रही तो मेकर्स के लिए अपनी लागत निकाल पाना ही मुश्किल हो जाएगा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी कि ए हैं।
‘उड़ता तीर’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण
कॉमेडी मूवी ‘उड़ता तीर’ के लगातार गिरते कलेक्शन के कई बड़ा कारण बताए जा रहे हैं। इस मूवी पर सबसे ज्यादा असर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का पड़ा है। क्योंकि इन फिल्मों के कारण मूवी को बहुत कम शोज और स्क्रीन मिली हैं। इसके साथ ही फिल्म की कहानी को कुछ लोगों ने थकाऊ बताया है। वहीं, स्क्रीन प्ले कुछ ऑडियंस को काफी स्लो लगा है। जिसके कारण उड़ता तीर की ये हालत हुई है। फिल्म के डायरेक्टर आकाश ए कौशिक हैं। वही, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने बनाया है। लेकिन फिर भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में फेल होती हुई दिख रही है। अमूमन आयुष्मान खुराना की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बार ट्रेंड पूरी तरह से पिछड़ गया है।
