Priyanka Chopra: विदेश में रहने के बावजूद देसी संस्कृति और परंपरा को सेलिब्रेट करने में कभी भी एक्ट्रेस पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच फिलहाल करवा चौथ फोटोज की खूब चर्चा हो रही है जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी है। जी हां प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके साथ ही उन्होंने बताया था कि निक जोनस अपने काम को छोड़कर करवा चौथ मनाने के लिए मालती और प्रियंका के पास पहुंचे। इस सबके बीच अब एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।
क्या करवा चौथ फोटो को लेकर प्रियंका चोपड़ा से हो गई गलती
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीर शेयर की लेकिन इस तक के बीच सातवीं तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसमें वह बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही है। उनके कमर पर निक जोनस की हाथ की हाथ नजर आ रही है। हालांकि लोगों की नजर तो बाइट मार्क पर अटक गई और इसे लेकर लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। हालांकि यह क्या है इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की जा रही है लेकिन यूजर्स इसे बाइट मार्क बताकर ट्रोल करते दिख रहे हैं।
क्यों सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra की फोटो पर हुई कंट्रोवर्सी
Bite mark on hips. Priyanka Chopra posted this picture as part of her Karwachauth celebrations. https://t.co/JgysHugs5g
— MiGr@De (@am_Migrade) October 30, 2026
जहां तक प्रियंका चोपड़ा के करवा चौथ लुक की बात करें तो यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जहां उन्होंने लाल रंग की शरारा सेट को कैरी की थी। एंब्रॉयडरी कुर्ता, पेंट और एक साइड दुपट्टा करके उन्होंने इससे नेकलेस और इयररिंग्स के साथ स्टाइल करती हुई नजर आई जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सबके बीच प्रियंका चोपड़ा के बाइट मार्क को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। जहां कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर नहीं चाहिए। हालांकि कुछ लोग निक जोनस के साथ उनके रोमांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एसएस राजामौली की वाराणसी में दिखाई देने वाली है।
