---Advertisement---

‘बाइट मार्क…’ क्यों ट्रोल हो रही है करवाचौथ फोटो को लेकर Priyanka Chopra! क्या गलती से निक जोनस संग प्राइवेट मोमेंट कर दिया शेयर

Priyanka Chopra: करवाचौथ पर लाल ड्रेस में एक्ट्रेस ने लॉस एंजेल से कई तस्वीरें शेयर की लेकिन इस सबके बीच उन्हें क्यों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जानिए किस फोटो ने बहस की शुरुआत कर दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2026 3:26 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: विदेश में रहने के बावजूद देसी संस्कृति और परंपरा को सेलिब्रेट करने में कभी भी एक्ट्रेस पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच फिलहाल करवा चौथ फोटोज की खूब चर्चा हो रही है जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी है। जी हां प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके साथ ही उन्होंने बताया था कि निक जोनस अपने काम को छोड़कर करवा चौथ मनाने के लिए मालती और प्रियंका के पास पहुंचे। इस सबके बीच अब एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

क्या करवा चौथ फोटो को लेकर प्रियंका चोपड़ा से हो गई गलती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीर शेयर की लेकिन इस तक के बीच सातवीं तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसमें वह बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही है। उनके कमर पर निक जोनस की हाथ की हाथ नजर आ रही है। हालांकि लोगों की नजर तो बाइट मार्क पर अटक गई और इसे लेकर लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। हालांकि यह क्या है इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की जा रही है लेकिन यूजर्स इसे बाइट मार्क बताकर ट्रोल करते दिख रहे हैं।

क्यों सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra की फोटो पर हुई कंट्रोवर्सी

जहां तक प्रियंका चोपड़ा के करवा चौथ लुक की बात करें तो यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जहां उन्होंने लाल रंग की शरारा सेट को कैरी की थी। एंब्रॉयडरी कुर्ता, पेंट और एक साइड दुपट्टा करके उन्होंने इससे नेकलेस और इयररिंग्स के साथ स्टाइल करती हुई नजर आई जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सबके बीच प्रियंका चोपड़ा के बाइट मार्क को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। जहां कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर नहीं चाहिए। हालांकि कुछ लोग निक जोनस के साथ उनके रोमांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एसएस राजामौली की वाराणसी में दिखाई देने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026