---Advertisement---

Bigg Boss 20: अरिश्फा खान ने स्काउट की लगाई लंका, देखें कैसे टास्क में की सारी हदें पार?

Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान और स्काउट के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। शो का नया प्रोमो आया है । जिसमें दोनों एक-दूसरे को अपशब्द बोल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 29, 2026 3:39 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20:  बिग बॉस 20 बढ़ते दिनों के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है। रिएलिटी शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें टास्क के दौरान अरिश्फा खान और स्काउट ओपी भिड़ गए। इतना ही नहीं टास्क जीतने के लिए अरिश्फा ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण फैंस दंग हो गए। अब इन दोनों के बीच हुई लड़ाई की हर तरफ चर्चा हो रही है।  बीबी हाउस में इस फाइट से काफी सनसनी मची हुई है। जिसके कारण ऑडियंस को और भी ज्यादा मजा आ रहा है। क्योंकि अरिश्फा ने स्काउट को साइकोपैथ यानी की दिमागी बीमार बोल दिया है।

Bigg Boss 20 में  अरिश्फा खान और स्काउट के बीच हुई भयंकर जंग

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरिश्फा खान और स्काउट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद स्काउट ने अरिश्फा को सड़ा हुआ सेब और अरिश्फा ने उन्हें साइकोपैथ के ताने मारे हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

ये सारा विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब टास्क के दौरान अरिश्फा सर्कल के अंदर अपनी जगह बचाने के लिए अन्य कंटेस्टेंट्स के ऊपर चढ़ने लगीं, तो स्काउट ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे हैं। बीबी हाउस में दोनों के बीच अकसर लड़ाई होती रहती है। एक बार फिर से बीबी हाउस में नया विवाद हुआ है।

अरिश्फा और स्काउट को लेकर घरवालों की बंटी राय

नए प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि, बिग बॉस 20 में अरिश्फा और स्काउट की लड़ाई से पूरा घर दो हिस्सों में बंट गया है। जहां एक तरफ काजी ने अरिश्फा का सपोर्ट किया है तो वहीं, आसिफ खान खुलकर स्काउट के लिए लड़ते दिखे। वहीं, उदिती सिंह दोनों को समझाते हुए दिख रही हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026