---Advertisement---

BP Singh Death: बी.पी. सिंह ने C.I.D ही नहीं, टीवी के सबसे डरावने शो को भी बनाया, नाम जानकर यादें हो जाएंगी ताजा

BP Singh Death: टीवी के सबसे फेमस सीआईडी शो के डायरेक्टर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके हॉरर शो आहट को लेकक खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 28, 2026 11:59 पूर्वाह्न

BP Singh Death
Follow Us
---Advertisement---

BP Singh Death: टीवी जगत के बड़े नाम बी.पी सिंह उर्फ बृजेंद्र पाल सिंह का निधन 27 अक्टूबर 2026 को मुम्बई में हार्ट अटैक से हुआ। डायरेक्टर बीपी सिंह ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। बीपी सिंह को सबसे ज्यादा पहचान सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के क्राइम शो सीआईडी से मिली है। बीपी सिंह ने ना सिर्फ शो को डायरेक्ट किया बल्कि वो एसीपी प्रद्युमन के सीनियर अधिकारी, डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले भी बने। लेकिन क्या आपको पता है, टीवी के सबसे डरावने शो आहत को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था।

BP Singh Death का हॉरर शो आहट

डायरेक्टर बीपी सिंह ने 1995 से लेकर 2015 तक हॉरर शो ‘आहत’ का डायरेक्शन किया है। ये सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाला सबसे डरावना और फेमस शो था। इस शो में जब दरवाजा खुलता था तो लोग डर जाते थे। इसका आइकॉनिक बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी खौंफ में डालने वाला था। इस हॉरर शो ने लोगों को काफी डराया। इसका सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर ऑडियंस के दिल और दिमाग पर गहरा असर छोड़ता था।

बीपी सिंह ने इन बड़े शोज को बनाया 

बीपी सिंह ने टीवी की दुनिया में अपने शोज से 30 सालों तक राज किया। उनके सबसे फेमस शो ‘सीआईडी’, ‘आहट’, ‘अदालत’ और ‘शपथ / हम ने ली है… शपथ’ थे। बीपी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कैमरामैन की थी। इसके बाद उनके ‘सीआईडी गैलंट्री’ एपिलोड को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली। बीपी सिंह अपने काम के कारण फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन भी बने।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026