CM Bhagwant Mann: पंजाब के हित में फैसला लेने में कभी भी सरकार पीछे नहीं रहती है। यह सच है कि सिंचाई व्यवस्था से लेकर जल की आपूर्ति को लेकर लगातार कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर 13वें सत्र के दौरान आखिर किन 8 मुद्दों पर बातचीत हुई। इसे लेकर कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने पोस्ट किया और बताया कि क्यों पंजाब के हित में सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कैसे प्रस्ताव को आपसी सहमति से पारित किया गया है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर आखिर कहां किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
नदी के जल और सिंचाई व्यवस्था को लेकर CM Bhagwant Mann हैं प्रतिबद्ध
ਅੱਜ 13ਵੇਂ ਇਜਲਾਸ ਵਿੱਚ ਦਰਿਆਈ ਪਾਣੀਆਂ, ਸਿੰਜਾਈ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ, ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਲਾਂਘਾ ਮੁੜ ਖੋਲ੍ਹਣ ਅਤੇ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਮੇਤ 8 ਅਹਿਮ ਮਤੇ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਸਾਂਝੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ। https://t.co/JURCyv2Zia
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) October 27, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि “13वें सत्र में नदी के जल, सिंचाई व्यवस्था, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और जन कल्याण सहित 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करना पंजाब के हितों के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” यह सच है कि चौतरफा विकास के लिए हर संभव सीएम भगवंत मान अडिग हैं और ऐसे में नदी के जल से लेकर किसानों को सिंचाई व्यवस्था मिल सके इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
इन मुद्दों पर सीएम मान की तरफ से हुई चर्चा
पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र में जिन प्रस्तावों पर बातचीत हुई और पास हुआ हुआ है वह है यमुना नदी के जल में पंजाब के हिस्से से संबंधित प्रस्ताव। इसके साथ-साथ पंजाब की 3 सिंचाई जल निकासी प्रणालियों के प्रबंधन संबंधी प्रस्ताव को भी पास किया गया। बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 और राजस्थान सरकार से नदी जल पर रॉयल्टी लेने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा रावी-ब्यास नदियों के जल को जोड़ने पर भी हामी भरी गई। श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के संबंध में प्रस्तावविभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का संकल्प लिया गया। वहीं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए पंजाब विधानसभा से 2 सदस्यों को मनोनीत करने का प्रस्ताव जारी किया गया है।
लोकहित को लेकर फैसला लेने में कभी भी सीएम भगवंत मान पीछे नहीं रहते हैं।







